एक्सप्लोरर

CM Yogi on Mukhtar Ansari: 'सरकार करवा रही है 'पाप' की भरपाई', सीएम योगी का मुख्तार अंसारी पर बड़ा हमला

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ये माफिया विकास के लिए आने वाले पैसे को चट कर जाते थे. सीएम ने कहा इन लोगों ने अपने परिवार के लिए संपत्तियों को हड़पने का पाप किया है.

CM Yogi Attacks Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने मऊ (Mau) के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उनके परिजन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की तरफ इशारा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार मऊ को दीमक की तरह चाटने वालों और उनके परिवार के लोगों से इस पाप की भरपाई करवा रही है.

सीएम योगी ने आज विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद किसी का नाम लिए बगैर कहा कि इस क्षेत्र के विकास को बाधित करने का पाप इन माफियाओं और उनके लोगों ने किया है. वे इस क्षेत्र को दीमक की तरह चाटते रहे और खोखला करते रहे. विकास के लिए आने वाले पैसे को इन लोगों ने अपनी बड़ी-बड़ी संपत्ति बनाने और हवेलियों को बड़ा करने में लगाया.

माफिया ने पैसे किए चट

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ये माफिया विकास के लिए आने वाले पैसे को चट कर जाते थे. इन लोगों ने अपने औऱ परिवार के लिए संपत्तियों को हड़पने का जो पाप किया है, आज उसी की भरपाई उनसे और उनके खानदान से सरकार करवा रही है. योगी आदित्यनाथ का इशारा जाहिर तौर पर मऊ सदर सीट से पूर्व विधायक रहे मुख्तार अंसारी की तरफ था. मुख्तार विभिन्न मुकदमों में इस समय बांदा जेल में बंद हैं.

अदालत ने मुख्तार अंसारी को किया भगोड़ा घोषित

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) इस वक्त मऊ सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक हैं. वह अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में अभियुक्त हैं और अदालत उन्हें भगोड़ा घोषित कर चुकी है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. राज्य सरकार द्वारा मुख्तार के कई परिजनों और उनके कई साथियों की संपत्ति जब्त या ध्वस्त की जा चुकी है.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है. अपराधी कोई भी हो, कितना ही बड़ा क्यों ना हो, कितना भी उसको संरक्षण प्राप्त हो, अगर वह पाताल के अंदर भी छुपा होगा तो उसे वहां से निकाल कर बाहर लाएंगे. कानून के शिकंजे में डालकर उसे सजा दिलाकर रहेंगे.

डबल इंजन की सरकार सभी के लिए काम किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार बहुत शुद्ध भाव से काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार में पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रदेश में पांच लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी और एक करोड़ 61 लाख नौजवानों को रोजगार के साथ जोड़ा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जिला एक उत्पाद जैसी योजनाओं के माध्यम से नौजवानों को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया गया है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार सभी के लिए काम कर रही है, लेकिन समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी लोग जब मिलकर एक साथ कार्य करेंगे तो परिणाम उतना ही बेहतर होगा. हर व्यक्ति में कुछ कर गुजरने की क्षमता और ललक होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः-

Watch: दुश्मनों के विमान-हेलिकॉप्टर और ड्रोन चुटकियों में होंगे ध्वस्त, भारत की QRSAM मिसाइल का सेना ने किया सफल परीक्षण

Bihar Politics: इन चार फोटो के साथ प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, फिर डिलीट किया ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget