एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में 'खेला होबे'? CM ममता बनर्जी ने दे दिया बड़ा बयान, बताया कौन-कौन होगा साथ

Mamata Banerjee: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वो 2024 में एक खेल खेलेंगी और तब वे सरकार कैसे बनाएंगे.

Mamata Banerjee Kolkata Rally: 2024 के लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) में अभी समय है, लेकिन बीजेपी के राजनीतिक विरोधियों ने कमर कस ली है. एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) दिल्ली का दौरा कर विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने की बात कर रहे हैं तो वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Bengal CM Mamata Banerjee) ने भी 2024 के लोकसभा चुनावों में "खेल खेलने" की बात कह दी है.

'2024 में हम एक खेल खेलेंगे'

आज बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता (Kolkata) में पार्टी के कार्यकर्ताओं संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, "2024 में हम एक खेल खेलेंगे जो बंगाल से शुरू होगा. हेमंत, अखिलेश, नीतीश, मैं और अन्य दोस्त तब एकजुट होंगे. फिर वे (भाजपा) सरकार कैसे बनाएंगे? बीजेपी सरकार की कोई जरूरत नहीं है."

ममता बनर्जी ने आगे कहा, "मैं नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन और कई अन्य लोग 2024 में एक साथ आएंगे. सभी विपक्षी दल बीजेपी को हराने के लिए हाथ मिलाएंगे. एक तरफ हम सब होंगे और दूसरी तरफ बीजेपी. बीजेपी का 300 सीटों का अहंकार उसकी नियति होगी. 2024 में 'खेला होबे'."

'BJP को लगता वह हमें डरा सकती है'

ममता बनर्जी ने कहा, "बीजेपी को लगता है कि वह हमें सीबीआई और ईडी से डरा सकती है, लेकिन जितना अधिक वे लोग इस तरह के हथकंडे अपनाएंगे, उतना ही अगले साल के पंचायत चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनावों में हार के करीब पहुंचेंगे."

नीतीश कुमार भी विपक्ष को एक करने में लगे

आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर आए थे. दिल्ली में नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सीएम अरविंद केजरीवाल, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, ओपी चौटाला और सीताराम येचुरी जैसे विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की. नीतीश कुमार ने दिल्ली दौरे पर कई बार ये बात कही कि अब सबको एक साथ आना होगा, तभी कुछ अच्छा होगा और देश में एक जैसा माहौल बनाने की जरूरत है.

बीजेपी ने भी की बड़ी बैठक

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी (BJP) ने भी तैयारियां शुरू कर दी है. बीते मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष ने 144 लोकसभा सीटों पर पार्टी को और मजबूत करने को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के साथ समीक्षा की. यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि यह ऐसे समय में हुई है, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra' शुरू कर दी है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी विरोधी सभी दलों को एकजुट करने की कोशिशों में लगे हैं.

ये भी पढ़ें- BJP Vs TRS: तेलंगाना बीजेपी चीफ ने हैदराबाद की 'हुसैन सागर' झील को कहा 'विनायक सागर', जानिए इस बयान पर क्यों मचा बवाल

ये भी पढ़ें- West Bengal: पीएम मोदी पर ममता बनर्जी का निशाना, पत्र का जिक्र करते हुए कहा- 'क्या मैं बंधुआ मजदूर हूं?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget