एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर गंदगी न फैलाने का संकल्प लें नागरिक: प्रधानमंत्री मोदी

एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी का कर्तव्य है कि इस टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म का इस्तेमाल गंदगी फैलाने के लिए नहीं करने का संकल्प लें.

नई दिल्ली: अच्छी और सकारात्मक खबरों के महत्व को बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नागरिकों से सोशल मीडिया का इस्तेमाल गंदगी फैलाने के लिए न करने का संकल्प लेने को कहा. प्रधानमंत्री ने आज कहा कि सोशल मीडिया पर लोग कई बार मर्यादाएं भूल जाते हैं. ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी का कर्तव्य है कि इस टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म का इस्तेमाल गंदगी फैलाने के लिए नहीं करने का संकल्प लें.

वाराणसी में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नरेंद्र मोदी एप से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "सोशल मीडिया पर कभी कभी लोग मर्यादाएं भूल जाते हैं. किसी भी झूठी बात को सुना और उसे शेयर कर देते हैं." प्रधानमंत्री ने कहा कि कई बार तो हम जो शेयर करते हैं, उसे सुनते भी नहीं हैं. कई लोग ऐसे ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं जो सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किए जा सकते है और ना ही शोभा देते हैं. महिलाओं के खिलाफ भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. मोदी ने कहा, "ये किसी राजनीतिक दल की बात नहीं है. ये सवा सौ करोड़ लोगों का विषय है. ऐसे में हम संकल्प लें कि इस सोशल टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म का उपयोग कभी भी गंदगी फैलाने के लिये नहीं करेंगे." उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान दिमागी स्वच्छता से भी जुड़ा हुआ है. प्रधानमंत्री ने कहा, "मोहल्ले में तू-तू मैं-मैं हर देश में होती होगी. पहले कभी गांव में किसी को भनक तक नहीं लगती थी. मैं तो कभी-कभी हैरान हो जाता हूं कि आज दो पड़ोसियों की लड़ाई को भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाता है और वह नेशनल न्यूज बन जाती है." प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारी ये कोशिश होनी चाहिए कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सकारात्मक चीजों के लिए किया जाए. "हमारे पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ने कहा था कि देश में सकारात्मक खबरों का माहौल तैयार किया जाना चाहिए." उन्होंने कहा कि नकारात्मक खबरों से लोगों में निराशा का भाव पैदा होता है. जब उजाला फैलेगा तब निराशा के लिये कोई जगह नहीं होगी. मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो बदलते भारत की तस्वीर लोगों को दिखाने के लिए मोबाइल से छोटे-छोटे वीडियो तैयार करें और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें. उन्होंने जोर दिया कि आज भारत के हर गांव में बिजली पहुंची है, भारत सबसे अधिक तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. ऐसे में हमारे पास भी कुछ है जो लोगों में गर्व का भाव भर सकता है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'टीम काशी' के समन्वय पर भी जोर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget