एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी लंदन पहुंचे, थेरेसा मे और महारानी एलिजाबेथ से होगी मुलाकात

पीएम मोदी आज शाम एक अनोखे जनमंच को भी संबोधित करेंगे जहां वो दुनियाभर में फैले भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे. अपने विदेशी दौरों में भारतवंशियों से संवाद की परंपरा निभाने वाले पीएम मोदी का अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है जहां वो भारत के विकास और अपनी सरकार के बारे में सोशल मीडिया के जरिए आए सवालों के जवाब देंगे.

लंदन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी 6 दिवसीय विदेश यात्रा के दूसरे चरण में आज लंदन पहुंचेंगे. वह स्वीडन की यात्रा के बाद लंदन पहुंच रहे हैं. वह आज ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे और महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात करेंगे. दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी.

विज्ञान प्रदर्शनी भी देखने जाएंगे पीएम पीएम मोदी लंदन में चल रही विज्ञान प्रदर्शनी भी देखने जाएंगे जहां भारत के 5000 सालों की वैज्ञानिक उपलब्धियों और आविष्कारों को दर्शाया गया है. इस दौरान भारतीय और ब्रिटिश और भारतीय मूल के वैज्ञानिकों से भी प्रदर्शनी के दौरान पीएम मिलेंगे.

आयुर्वेदिक चिकित्सा समझौते पर होंगे दस्तखत प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी ब्रिटेन यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आयुर्वेदिक चिकित्सा पर भी समझौते पर दस्तखत होंगे. पीएम मोदी की उपस्थिति में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और ब्रिटेन के कॉलेज ऑफ मेडिसिन के बीच अनुबंध पर मुहर लगाई जाएगी.

दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात द्विपक्षीय कार्यक्रमों की ही कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे क्रिक संस्थान में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे. प्रधानमंत्री कैंसर और मलेरिया इलाज शोध में लगे वैज्ञानिकों से भी मिलेंगे. साथ ही दोनों देशों के आला सीईओ के साथ भी बैठक करेंगे.

एक दर्जन अहम फैसलों व समझौतों पर मुहर प्रधानमंत्री के ब्रिटेन दौरे में करीब एक दर्जन अहम फैसलों व समझौतों पर मुहर लगने की उम्मीद है. इसमें नौस्कॉम और इनोवेट यूके, नीति आयोग और उसके ब्रिटिश समकक्ष संस्थान के बीच समझौता शामिल है. इसके अलावा ब्रिटेन में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों की वापसी की प्रक्रिया निर्धारित करने पर भी सहमति अपेक्षित है.

भगोड़े अपराधियों की वापसी के संबंध में भी चर्चा की उम्मीद द्विपक्षीय बातचीत के दौरान भारत के भगोड़े अपराधियों की वापसी के संबंध में भी चर्चा की उम्मीद है. विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो इस मुद्दे पर दोनों मुल्क स्थापित तंत्र के जरिए बातचीत कर रहे हैं. गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू जनवरी 2018 में यूके गए थे तो इस संबंध में उनकी चर्चा हुई थी. साथ ही प्रत्यर्पण के सभी मामले निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के आधार पर चल रहे हैं. हालांकि यदि यह मुद्दा बातचीत के दौरान उठता है तो भारत इसपर विस्तार से चर्चा करना चाहेगा.

अनोखे जनमंच से भारतीयों को करेंगे संबोधित अपने कार्यकाल की इस दूसरी लंदन यात्रा में पीएम मोदी आज शाम एक अनोखे जनमंच को भी संबोधित करेंगे जहां वो दुनियाभर में फैले भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे. अपने विदेशी दौरों में भारतवंशियों से संवाद की परंपरा निभाने वाले पीएम मोदी का अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है जहां वो भारत के विकास और अपनी सरकार के बारे में सोशल मीडिया के जरिए आए सवालों के जवाब देंगे.

जोरशोर से हो रही हैं तैयारियां लंदन में आज भारत की बात सबके साथ नामक इस कार्यक्रम के लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं. इसका आयोजन बीजेपी की विदेश संबंधी शाखा ओवरसीज फ्रैंड्स ऑफ बीजेपी कर रही है. मोदी ने नवंबर 2015 में हुई ब्रिटेन यात्रा में लंदन के वैंबली पार्क में भारतवंशियों के बड़े कार्यक्रम को संबोधित किया था.

भारतीय समय के मुताबिक लंदन में मोदी का कार्यक्रम
  • मोदी मंगलवार रात 2.55 बजे लंदन पहुंचेंगे. यूके के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन उन्हें रिसीव करेंगे
  • मंगलवार रात 3.05 से 3.15 बजे के बीच हीथ्रो एयरपोर्ट के रॉयल लाउन्ज में मोदी और यूके के विदेश मंत्री के बीच मुलाकात होगी
  • दोपहर 1.30 से 2.30 बजे के बीच 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रेकफॉस्ट पर मोदी और यूके की पीएम थेरेसा मे के बीच मुलाकात होगी
  • दोपहर 3.30 से 3.45 बजे के बीच साइन्स म्यूजियम में साइंस एग्जिबिशन का दौरा करेंगे. एग्जिबिशन में भारत की साइंस और इनोवेशन की 5000 साल की यात्रा को दिखाया गया है.
  • शाम दोपहर 3.45 से 4.15 बजे के बीच साइंस म्यूजियम में लिविंग ब्रिज थीम्ड रिसेप्शन होगा
  • शाम 4.30 से 4.35 बजे के बीच 12 वीं सदी के लिंगायत दार्शनिक और समाज सुधारक बसवेश्वर को टेम्स नदी के किनारे उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
  • शाम 6 से 7.10 बजे रिसर्च लैब्स का दौरा, इंडिया यूके सीईओ फोरम की बैठक और इंडिया-यूके विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग की प्रदर्शनी देखेंगे.
  • रात 8.30 बजे महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात करेंगे.
  • रात 9.30 बजे 'भारत की बात सबके साथ' कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे
  • रात 12.30 बजे यूके की पीएम थेरेसा मे द्वारा कॉमनवेल्थ देशों के नेताओं के लिए आयोजित डिनर में शामिल होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
ड्रोन, AI, मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस और..., भारतीय सेना की नई रणनीति में क्या-क्या?
ड्रोन, AI, मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस और..., भारतीय सेना की नई रणनीति में क्या-क्या?
क्या फिर बन रही डोकलाम-गलवान जैसी चीन से टकराव की स्थिति? सरकार से विपक्ष का सवाल
क्या फिर बन रही डोकलाम-गलवान जैसी चीन से टकराव की स्थिति? सरकार से विपक्ष का सवाल

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
Embed widget