एक्सप्लोरर

बांग्लादेश से भारत की दोस्ती का नया अध्याय, दोनों देशों के बीच 22 समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली: बांग्लादेश से भारत की दोस्ती का नया अध्याय जुड़ गया है. भारत दौरे पर आई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता में 22 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं. बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की चार दिवसीय भारत यात्रा का आज दूसरा दिन है.

भारत और बांग्लादेश ने अपने संबंधों को नयी उर्जा प्रदान करते हुए रक्षा और असैन्य परमाणु सहयोग समेत विभिन्न सामरिक क्षेत्रों में करीब दो दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर किये. इससे पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच ‘सार्थक’ वार्ता हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के साथ विविध विषयों पर व्यापक चर्चा की और दोनों देशों के सामाजिक गठजोड़ को मजबूत बनाने पर विचार किया. प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में विभिन्न परियोजनाओं को लागू करने के लिए 4.5 अरब डालर की नयी रियायती रिण सुविधा की घोषणा की.

32 शेफ बना रहे हैं बांग्लादेश की PM के लिए खाना, मेन्यू में नहीं है 'हिलसा' मछली

  समझौतों के तहत दोनों देशों के बीच नई ट्रेन के ट्रायल को हरी झंडी दिखाई गई है. ये ट्रेन कोलकाता और बांग्लादेश के खुलना के बीच जुलाई से चलेगी. इतना ही नहीं कोलकाता से खुलना के बीच बस सेवा की भी शुरूआत की गई है. पीएम मोदी ने कहा है कि ट्रेन और बस यातायात से दोनों देशों को फायदा होगा. इस दौरान पीएम मोदी ने बांग्लादेश में परियोजनाओं को लागू करने के लिए 4.5 अरब डालर की नयी रियायती रिण सुविधा की घोषणा की. बांग्लादेश को सैन्य आपूर्ति के लिए 50 करोड़ डालर की अतिरिक्त रिण सुविधा की घोषणा करते हुए मोदी ने कहा कि यह बांग्लादेश की जरूरतों के अनुरूप होगा. हालांकि, तीस्ता जल बंटवारे के मुद्दे पर बहुप्रतीक्षित समझौते को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका. प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिए तीस्ता जल बंटवारे का मुद्दा ‘महत्वपूर्ण’ है और इस बारे में भारत की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि तीस्ता भारत जल बंटवारे के मुद्दे का समाधान निकाला जा सकता है और निकाला जायेगा. समझौतों के बाद पीएम शेख हसीना के साथ जॉइंट स्टेटमेंट में पीएम मोदी ने कहा, ‘’बांग्लादेश और भारत को साथ मिलकर आतंकवाद का मुकबला करने की जरूरत है. भारत ने हमेशा बांग्लादेश की समृद्धि के लिए सहयोग किया, ताकि दोनों देशों के बीच बेहतर तालमेल बने.’’’ पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’मोदी हमारी कंपनियां बांग्लादेश की कंपनियों के साथ मिलकर तेल की सप्लाई पर काम कर रही हैं. हम आगे भी इस दिशा में कई समझौते करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’मुक्ति संग्राम में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों को सम्मानित करने के बांग्लादेश के कदम ने हर भारतीय की आत्मा को छुआ है.’’ पीएम मोदी ने बताया, ‘’ऊर्जा, साइबर सिक्यॉरिटी, सिविल न्यूक्लियर समेत कई इलाकों में सहयोग बढ़ा रहे हैं.’’  उन्होंने ये भी कहा, ‘’आर्थिक मुद्दों पर भारत बांग्लादेश के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहता है.’’ मोदी ने कहा, ‘’शेख हसीना की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी हम सभी के लिए आदर्श है.’’ रविवार को अजमेर जाएंगी बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना  भारत दौरे पर आई बांग्लादेश की सीएम शेख हसीना राष्ट्रपति भवन में ठहरी हैं. साल 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से हसीना का यह पहला भारत दौरा है. रविवार को हसीना अजमेर जाएंगी और सोमवार को भारत के कारोबारी दिग्गजों से मुलाकात करेंगी. भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो बांग्लादेश की पीएम के लिए ‘मिनिस्टर इन वेटिंग’ बनाए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget