एक्सप्लोरर

रांची: खाते में 15 लाख नहीं आए तो शख्स ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

रांची की अदालत में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी का केस किया गया है.शिकायतकर्ता की दलील है कि नागरिकता कानून और 15 लाख पर बीजेपी दोहरा रवैया अपना रही है. एक को मैनिफेस्टो का हिस्सा बताकर कानून बना दिया गया जबकि दूसरे पर अमल ना कर जनता को बेवकूफ बनाया गया.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ रांची की अदालत में मामला दर्ज किया गया है. उन पर धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगाया गया है. तीसरे आरोपी केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी हैं. हाईकोर्ट में वकील एचके सिंह मामले के शिकायतकर्ता हैं.

उन्होंने अपनी शिकायत में पीएम मोदी और अमित शाह पर सत्ता में आने के बाद वादा कर पलट जाने का आरोप लगाया है. एचके सिंह का कहना है कि 2014 के चुनाव में बीजेपी ने हर शख्स के खाते में 15 लाख देने का वादा किया था. मगर चुनाव जीतने के बाद वादे पर अमल नहीं कर जनता को धोखा दिया गया.

शिकायतकर्ता ने कहा कि 2019 में अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून बनने पर इसे बीजेपी के मैनिफेस्टो का हिस्सा बताया था. मगर हर शख्स को 15 लाख देने का वादा कर चुनाव जीतने के बाद बीजेपी मुकर गई. शिकायतकर्ता की दलील है कि जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत झूठे वादे कर  वोट नहीं लिया जा सकता है. कानून इसको धोखाधाड़ी मानता है. उन्होंने पूछा कि जब नागरिकता कानून लाने के लिए मैनिफेस्टो का हवाला दिया जाता है तो 2014 के चुनावी मैनिफेस्टो में वादे पर बीजेपी ने अबतक अमल क्यों नहीं किया ?

केस की सुनवाई 2 मार्च को होगी शिकायतकर्ता का आरोप है कि ना सिर्फ मैं बल्कि कई और दूसरे लोग भी बीजेपी नेताओं की चालबाजी से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. उन्हें दोहरा मापदंड अपनाने का कोई अधिकार नहीं है. जब बीजेपी नागरिकता कानून पर वादे को पूरा कर सकती है तो हर शख्स के खाते में 15 लाख रुपये देने के वादे पर भी अमल कर सकती है. पीएम मोदी, अमित शाह और रामदास अठावले पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. केस की सुनवाई 2 मार्च को होगी.

कर्नाटक पुलिस ने हाई कोर्ट से कहा- आध्यात्मिक दौरे पर है नित्यानंद, नोटिस भेजने में असमर्थ

ममता बनर्जी बोलीं- देश में खतरनाक स्थिति, संवैधानिक पदों पर बैठे लोग नफरत फैलाने में व्यस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Xप्लेन: भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget