एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी बोलीं- देश में खतरनाक स्थिति, संवैधानिक पदों पर बैठे लोग नफरत फैलाने में व्यस्त

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि देश खतरनाक स्थिति का सामना कर रहा हैसीएम ममता बनर्जी ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग नफरत फैलाने में व्यस्त हैं

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की ‘गोली बनाम बोली’ संबंधी हालिया टिप्पणी की आलोचना की है. उन्होंने सोमवार को कहा कि भारत एक ‘‘खतरनाक स्थिति’’ का सामना कर रहा है क्योंकि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग नफरत फैलाने में व्यस्त हैं. सीएम ममता ने दावा किया कि जब कभी चुनाव नजदीक आते हैं तो बीजेपी साम्प्रदायिक राजनीति करने में लग जाती है. उन्होंने कहा, ‘‘वे (बीजेपी) न कभी किसानों की बात करते, न ही छात्रों की, उनका एकमात्र उद्देश्य देश को बांटना है.’’

सीएम योगी के जैसा बयान मैं कभी नहीं सुनी- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘वह (यूपी के मुख्यमंत्री) यह कैसे कह सकते हैं कि ‘बोली से नहीं मानेगा तो गोली चला दो’? मैंने पहले ऐसी टिप्पणी कभी नहीं सुनी. एक केंद्रीय मंत्री (अनुराग ठाकुर) ने भी कुछ ऐसा ही कहा. वे बस नफरत की राजनीति में लगे हुए हैं.’’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश खतरनाक स्थिति से गुजर रहा है.’’

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने दिल्ली में एक रैली के दौरान यह कह कर विवाद छेड़ दिया है कि जो लोग कांवरियों पर हमला करेंगे, उन्हें पुलिस की गोलियों का सामना करना पड़ेगा. दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं. ममता ने कहा कि भगवा पार्टी जामिया नगर, शाहीन बाग और दिल्ली के अन्य हिस्सों में सीएए विरोधी प्रदर्शनों से डरी हुई है.

जो लड़ते हैं वह जीतते हैं- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘एक कहावत है, जो डरते हैं वो मरते हैं और जो लड़ते हैं वो जीतते हैं.’’ उन्होंने बीजेपी को ‘अवसरवादियों की पार्टी’ बताते हुए कहा कि वे तोड़फोड़, गुंडागर्दी और उपद्रव को प्रोत्साहित करते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरीके से देश में शासन चलाया जा रहा, उसे लेकर मैं शर्मिंदा हूं. क्यों हमारी मातृभूमि अचानक ही हत्या के क्षेत्र में तब्दील हो गई?’’

राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि उन्हें संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिकता पंजी के खिलाफ चल रहे आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए युवा पीढ़ी पर भरोसा है. तृणमूल कांग्रेस का छात्र संगठन शहर में स्थित रानी रश्मोनी एवेन्यू पर सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है. ममता बनर्जी ने शाम को प्रदर्शन स्थल का दौरा किया और छात्रों के साथ एकजुटता का भाव प्रदर्शित किया.

नई पीढ़ी राजनीति में आए- ममता बनर्जी

उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि मैंने छात्र कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में प्रवेश लिया. मैं नेताओं की एक नई पीढ़ी को उभरते हुए देखना चाहती हूं. नई पीढ़ी ही सीएए और एनआरसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन का नेतृत्व करेगी. युवा देश को बचाने के लिए देश को बांटने वाली ताकतों से लड़ेगा. मुझे आप सब पर पूरा भरोसा है.”

यह भी पढ़ें-

पी चिदंबरम ने बजट को बताया फेल, बोले- इसमें कोई नैरेटिव नहीं है

CM केजरीवाल भारत विरोधी तत्वों के हाथों का खिलौना बन गए हैं: योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
LIVE: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget