एक्सप्लोरर

'घर में घुसकर मारेंगे, बचने का मौका भी नहीं देंगे', आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी ने आतंक के आकाओं को दी चेतावनी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी मंगलवार सुबह अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां उन्होंने सेना के जवानों को संबोधित किया. इस दौरान एक फोटो सामने आई, जिसने PAK के झूठों को एक झटके में ध्वस्त कर दिया.

PM Modi at Adampur Airbase: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंगलवार (13 मई) को पंजाम के आदमपुर एयरबेस पर पहुंचे. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर प्रधानमंत्री भारतीय वायु सेना के जवानों से मिले और उन्हें संबोधित भी किया.

पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा, 'पाकिस्तान में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां आतंकवादी छिप सकते हैं, हम उन्हें घर में घुसकर मारेंगे और बचने का मौका भी नहीं देंगे.' पीएम मोदी जब आदमपुर एयरबेस पहुंचे तो उन्होंने पाकिस्तान की ओर से चलाए जा रहे प्रोपगेंडा को एक झटके में पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया.

पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को पीएम मोदी ने किया ध्वस्त

पाकिस्तान ने कहा था कि उसके ड्रोन और मिसाइल हमलों ने भारत के एयर डिफेस सिस्टम एस-400 का नष्ट कर दिया है, हालांकि पीएम मोदी के संबोधन के दौरान एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से सही सलामत दिख रहा है. ऐसे में पीएम मोदी के दौरे के बाद भारत के खिलाफ पाकिस्तान के सारे प्रोपगेंडा फेल हो गए. 

पीएम मोदी ने आंतक के आकाओं को दी चेतावनी 

IAF के जवानों के संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत ने न केवल आतंकवादियों को बल्कि उनका साथ वाली पाकिस्तानी सेना को भी कड़ा जवाब दिया है और अपने शौर्य और साहस का प्रदर्शन किया है. जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी आस लगाए बैठे थे, भारत की सेना, वायुसेना ने उस पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी है.'

उन्होंने कहा, 'भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी सेना को भी यह दिखा दिया है कि पाकिस्तान में अब ऐसी कोई जगह नहीं बची है, जहां आतंकवादी छिप सकते हैं या बैठकर चैन की सांस ले सकें. हम उन्हें घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे.'

हमारे ड्रोन और मिसाइल के बारे में सोचकर PAK नेताओं को नींद भी नहीं आएगी: PM

पीएम मोदी ने पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं को भी चेतावनी देते हुए कहा, 'हमारे ड्रोन और हमारी मिसाइलों के बारे में सोचने मात्र से ही पाकिस्तान की कई दिनों तक नींद उड़ जाएगी.' उन्होंने कहा कि भारत बुद्ध की भी धरती है और गुरु गोविंद सिंह जी भी धरती है. गुरु गोविंद सिंह जी ने कहा था- ‘सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियान ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोविंद सिंह नाह कहाऊं.’

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाना हमारी परंपरा है. इसलिए जब हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर छीन गया तो हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया. वो कायरों की तरह छिपकर आए थे. लेकिन वो भूल गए कि उन्होंने जिसे ललकारा है वो हिंद की सेना है.'

उन्होंने कहा, 'आतंक का आकाओं को अब समझ आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का अब एक ही अंजाम होगा और वो है तबाही. भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा- विनाश और महाविनाश.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget