एक्सप्लोरर

PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप योजना ने मचाया धमाल! 1.27 लाख युवाओं को मिलेगा मौका, लेकिन आवेदन आए 6 लाख से ज्यादा

PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप योजना ने मचाया धमाल! 1.27 लाख युवाओं को मिलेगा मौका, लेकिन आवेदन आए 6 लाख से ज्यादा. ये प्रोज्क्ट इसी साल 3 अक्टूबर को शुरू किया गया है.

PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत 1.27 लाख अवसरों के लिए लगभग 6.21 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं और चयन प्रक्रिया जारी है. सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी. चालू वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में घोषित इस योजना का लक्ष्य पांच वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है. 

तीन अक्टूबर को शुरू की गई इस योजना की पायलट परियोजना का लक्ष्य 2024-25 के दौरान 1.25 लाख इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है. कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि 1.27 लाख इंटर्नशिप अवसरों के लिए लगभग 6.21 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं. ‘इंटर्नशिप के लिए चयन प्रक्रिया जारी है.’ साझेदार कंपनियों ने इंटर्नशिप योजना पोर्टल पर लगभग 1.27 लाख अवसर पोस्ट किए हैं.

इंटर्न्स को कितनी मिलेगी मासिक वित्तीय सहायता?

बयान में कहा गया है कि लगभग 4.87 लाख व्यक्तियों ने अपना केवाईसी पूरा कर लिया है और पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कर लिया है. इस योजना के तहत, इंटर्न को 12 महीने के लिए 5,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता और 6,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान दिया जाएगा. इस वर्ष की गई विभिन्न पहलों का उल्लेख करते हुए मंत्रालय ने कहा कि हितधारकों की टिप्पणियों और मंत्रालय की ओर से नियुक्त समिति की सिफारिशों पर विचार करने के बाद लागत रिकॉर्ड और लेखा परीक्षा को नियंत्रित करने वाले ढांचे में संशोधन किया जाएगा. 

परीक्षा रिपोर्ट समय पर जमा करने में 14 प्रतिशत की वृद्धि 

वित्त वर्ष 2023-24 से मंत्रालय ने कंपनियों को लागत लेखा परीक्षा रिपोर्ट दाखिल करने के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करने के लिए नियमित सलाह जारी की है. बयान में कहा गया, “इस पहल से पिछले वर्ष की तुलना में 2023-24 के दौरान लागत लेखा परीक्षा रिपोर्ट समय पर जमा करने में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.”

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेसी सिर्फ फोटो खिंचाने पहुंचते हैं, मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में नहीं था कोई नेता', हरदीप सिंह पुरी का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा

वीडियोज

Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Ekta Diwas Parade 2026: एकता नगर में निकलीं झांकियां | Sardar Patel | PM Modi
Mahadangal: विपक्ष का जनमहाभियोग, 'सत्ता' का प्रयोग! | Congress | BJP | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget