एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का निर्देश, PM Cares Fund से खरीदे जाएंगे एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

 पीएम मोदी का कहना है कि इससे विशेष रूप से जिला मुख्यालयों और टीयर -2 शहरों में ऑक्सीजन की पहुंच में सुधार होगा.

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि सरकार पीएम केयर्स कोष (PM Cares Fund ) से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खरीद करेगी. इसके साथ ही पीएम-केयर्स कोष (PM Cares Fund ) के तहत 500 नए पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र को मंजूरी दी गई है.  इससे पहले ऐसे 713 संयंत्रों को मंजूरी दी गयी थी. 

पीएम मोदी का कहना है कि इससे विशेष रूप से जिला मुख्यालयों और टीयर-2 शहरों में ऑक्सीजन की पहुंच में सुधार होगा. प्रधानमंत्री ने जल्द से जल्द पीएम-केयर्स फंड के जरिए एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने का निर्देश दिया है, संक्रमण से ज्यादा प्रभावित राज्यों को आपूर्ति होगी. 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया से मुलाकात की. इस मुलाकात में वायु सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को वायु सेना द्वारा कोरोना काल में किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया.

वायु सेना प्रमुख से हुई इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन टैंकर और आवश्यक वस्तुओं की सुरक्षित तरीके से और तेज आवाजाही पर जोर दिया. उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना से जुड़े इन ऑपरेशन के दौरान इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि वायु सेना के कर्मी सुरक्षित रहें. बता दें भारतीय वायुसेना (आईएएफ) दुबई और सिंगापुर से नौ क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर हवाई मार्ग से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ हवाईअड्डे पर लेकर आई है.

एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नए मामले आए सामने
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,79,9,267 हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक 3,293 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या दो लाख को पार कर गई है. आंकड़ों के मुताबिक 1,48,17,371 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि बीमारी से मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें: COVID 19 Vaccine Registration: 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, वेबसाइट में दिक्कत पर Aarogya Setu ने दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget