एक्सप्लोरर

ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने के लिए पीएम केयर्स फंड से दिए गए 201 करोड़ रुपये, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत

28 मार्च 2020 को पीएम केयर्स की स्थापना की गई थी. इसका उद्देश्य कोरोना महामारी से उत्पन्न होने वाली मौजूदा स्थिति से निपटना और प्रभावितों को मदद पहुंचाना है. पीएम मोदी की अपील पर देशभर के लोगों ने इसमें डोनेट किया.

नई दिल्ली: पीएम केयर्स फंड से 201.58 करोड़ रुपये 162 पीएसए मेडिकल ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांट्स लगाने के लिए दिए गए हैं. इसमें से 137.33 करोड़ रुपये संयंत्रों की आपूर्ति और कमीशनिंग के लिए और 64.25 करोड़ रुपये केंद्रीय चिकित्सा आपूर्ति स्टोर (सीएमएएस) का प्रबंधन शुल्क और व्यापक वार्षिक अनुरक्षण अनुबंध के लिए दिए गए हैं.

इन 162 प्लांट्स की क्षमता 154.19 मिट्रिक टन होगी जिन्हें 32 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लगाया जाएगा. इन्हें लगाने के लिए सरकारी अस्पतालों का चयन किया जा चुका है. प्लांट्स की वारंटी पहले तीन सालों की होगी. इसके बाद अगले सात सालों के लिए सीएएमसी (व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध) शामिल है.

इन प्लांट्स के लगने के पब्लिक हेल्थ सिस्टम मजबूत होगा. साथ ही ऑक्सीजन की उपलब्धता सुदृढ़ होगी. ऑक्सीजन की पर्याप्त और निर्बाध आपूर्ति कोविड​​-19 के गंभीर मामलों के लिए एक बेहद जरूरी है. इसके अलावा कई दूसरे मेडिकल कंडीशन में इसकी जररूत होती है. ये न सिर्फ राज्यों/केंद्र शाशित प्रदेशों में ऑक्सीजन की उपबल्धता बढ़ाएगा बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में मरीजो को समय पर ढंग से ऑक्सीजन सहायता भी प्रदान करेगा.

केंद्र ने 28 मार्च को आपात स्थितियों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं राहत (पीएम केयर्स) कोष की स्थापना की थी, जिसका प्राथमिक उद्देश्य कोविड-19 की वजह से उत्पन्न मौजूदा परिस्थिति से निपटना और प्रभावितों को राहत पहुंचाना था. इस कोष के प्रधानमंत्री पदेन अध्यक्ष बनाए गए हैं और रक्षामंत्री, गृहमंत्री और वित्तमंत्री पदेन न्यासी हैं.

ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने भारत का दौरा रद्द किया, गणतंत्र दिवस पर बनने वाले थे मुख्य अतिथि 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: थाने पहुंचे सौरव दास और रांका, प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
LIVE: थाने पहुंचे सौरव दास और रांका, प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
'दिल्ली में अपने आलाकमान के सामने...' एचडी कुमारस्वामी ने CM शिवकुमार पर साधा निशाना
'दिल्ली में अपने आलाकमान के सामने...' एचडी कुमारस्वामी ने CM शिवकुमार पर साधा निशाना
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget