एक्सप्लोरर

ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने भारत का दौरा रद्द किया, गणतंत्र दिवस पर बनने वाले थे मुख्य अतिथि

ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने भारत का दौरा रद्द कर दिया है. गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार जॉनसन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था.

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत का दौरा रद्द कर दिया है. ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन आने के बाद से ही जॉनसन के भारत दौरे पर संशय की स्थिति बनी हुई थी.

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार जॉनसन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था. प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री जॉनसन ने आज सुबह पीएम मोदी से बात की, उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस महीने की शुरुआत में भारत आने में असमर्थ हैं."

प्रवक्ता ने बताया कि पीएम जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते लॉकडाउन लगाया गया है ऐसे में उन्हें देश में रहना जरूरी है ताकि चुनौतियों से निपट सकें.

बता दें कि नए स्ट्रेन के चलते ब्रिटेन ने सख्त लॉकडाउन लागू है और मंगलवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि संक्रमण जितनी तेजी से फैल रहा है वह ‘‘बहुत दुखी करने वाला और चिंताजनक’’ है और फिलहाल देश के अस्पतालों पर महामारी का सबसे ज्यादा दबाव है.

ताजा आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ इंग्लैंड में कोविड-19 के मरीजों में पिछले एक सप्ताह में करीब एक तिहाई वृद्धि हुई है और उनकी संख्या करीब 27,000 हो गई है. यह संख्या अप्रैल में महामारी जब चरम पर थी उसके मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा है. कोरोना के नए स्ट्रेन से भारत में अब तक 38 लोग संक्रमित हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान- 10 दिनों में वैक्सीन लगनी शुरू हो सकती है

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget