एक्सप्लोरर

Phone Tapping Case: संजय राउत और एकनाथ खडसे का एक नहीं ज्यादा बार हुआ फोन टैप, महाराष्ट्र SID की पूर्व चीफ पर ये है आरोप

जांच के दौरान पता चला की संजय राउत का फोन 60 दिनो तक टैपिंग पर रखा गया था. वहीं राष्ट्रवादी कोंग्रेस पार्टी के नेता एकनाथ खडसे का फोन 67 दिनो तक टैपिंग पर रखा गया था.

महाराष्ट्र SID की पूर्व प्रमुख रश्मि शुक्ला के खिलाफ मुंबई के कुलाबा पुलिस स्टेशन में अवैध रूप से फोन टैपिंग के आरोप में मामला दर्ज है. FIR के मुताबिक शुक्ला, जब SID की प्रमुख थीं, तब शिवसेना नेता और राज्यसभा के सांसद संजय राउत और NCP के बड़े नेता एकनाथ खडसे का फोन गैर कानूनी ढंग से टैप किया गया था. सूत्रों ने बताया की पुलिस को जांच के दौरान पता चला की संजय राउत का फोन 60 दिनो तक टैपिंग पर रखा गया था. वहीं राष्ट्रवादी कोंग्रेस पार्टी के नेता एकनाथ खडसे का फोन 67 दिनो तक टैपिंग पर रखा गया था.

सूत्रों में बताया की नियमो के मुताबिक अगर बहुत ज्यादा इमरजेंसी हो तो ऐसी स्थित में पहली बार 7 दिन और दूसरी बार ACS होम की इजाजत लेकर 60 दिनो या उससे ज्यादा या कम दिनो तक फोन टैप किया जा सकता है. मुंबई पुलिस का दावा है कि राउत का फोन टैप एक बार हुआ, जो कि करीब 60 दिनों तक के लिए टैपिंग पर रखा गया था. वहीं खडसे का फोन दो बार टैपिंग पर रखा गया था. पहली बार 7 दिनों के लिए और दूसरी बार 60 दिनों के लिए.

पुलिस सूत्रों ने बताया की मुंबई पुलिस ने उस समय के ACS होम एस कुमार का भी बयानदर्ज किया है. कुमार ने अपने बयान में बताया की उनके पास जो SID की तरह से फोन टेपिंग की रिक्वेस्ट आइ थी, उसमें एकनाथ खडसे और संजय राउत का नाम नही था. सूत्रों ने बताया की SID की तरफ से जो रिक्वेस्ट गई थी वो गलत नाम के साथ गई थी, ताकि किसी को भी ना पता चले की खडसे या राउत का फोन टैप किया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने अबतक 10 से ज़्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं

बता दें की मुंबई की क़ुलाबा पुलिस जो वरिष्ठ IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ दर्ज कथित फोन टैपिंग मामले की जांच कर रही थी, पुलिस ने इस मामले में राउत और खडसे का बयान दर्ज किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की राउत इस मामले में विक्टिम हैं और उनका बयान दर्ज कर इस मामले को थोड़ा समझना चाह रही थी. क़ुलाबा पुलिस ने खडसे का बयान दर्ज किया. पुलिस ने खडसे को बताया की शुक्ला ने सिर्फ उनका ही फोन टैप नही किया बल्कि उनके असिस्टेंट और उनके करीबियों में से एक कार्यकर्ता का भी फोन टैप कराया था.

एक अधिकारी ने बताया की कई बार बड़े नेता व्यस्त होते हैं, तब ऐसी स्थिति में उनके असिस्टेंट को लोग फोन करते हैं. पुलिस को शक है की इन दोनो के फोन टैप कर इनके बीच क्या बातचीत हो रही है इसे जानने की कोशिश की गई थी. जिस तरह के आरोप हैं उसके मुताबिक महा विकास अघाडी (MVA) की सरकार बनाने से पहले राउत और खडसे का दो-दो बार फोन टैप किया गया है. इसी बात की जांच क़ुलाबा पुलिस कर रही है. जांच के दौरान पुलिस ने रश्मि शुक्ला का बयान दो बार दर्ज किया. जांच अधिकारियों का आरोप है कि शुक्ला जांच में सहयोग नही कर रही थीं और आवश्यकता लगने पर उन्हें फिर से उनका बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- इमरान खान ने पाकिस्तानी संसद से किया वॉकआउट, पार्टी के सभी सांसद देंगे इस्तीफा

ये भी पढ़ें- Explainer: रूस दौरे के बाद सत्ता से बाहर हुए इमरान, अब शहबाज के पास चीन-अमेरिका को साधने की कमान

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget