एक्सप्लोरर

Pfizer ने भारत में कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए DCGI से मांगी मंजूरी, इंग्लैंड में मंगलवार से लगेंगे टीके

Pfizer-BioNTech की Corona Vaccine को ब्रिटेन में इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. वहीं अब Pfizer ने भारत में कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए सरकार से मंजूरी मांगी है.

दुनियाभर में लगभग 6 करोड़ से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. जिनमें से अभी तक 15 लाख 23 हजार से ज्यादा संक्रमित लोगों की मौत हो गई है. कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार कई एजेंसियां वैक्सीन पर काम कर रही हैं. फिलहाल Pfizer-BioNTech की Corona Vaccine को ब्रिटेन में इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. जिसके बाद Pfizer ने भारत में कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए सरकार से मंजूरी मांगी है.

अगले सप्ताह से शुरु होगा Pfizer का इस्तेमाल

दरअसल ब्रिटेन में अगले सप्ताह मंगलवार से Pfizer-BioNTech की Corona Vaccine का इस्तेमाल शुरु कर दिया जाएगा. ब्रिटिश नियामक, मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (MHRA) की सिफारिश को मानते हुए ब्रिटेन की सरकार ने इस वैक्सीन को मंजूरी दी है. इसके बाद Pfizer ने भारत में COVID-19 वैक्सीन के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए इजाजत मांगी है.

DCGI से मांगी इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार "फाइजर ने 4 दिसंबर को DCGI को एक आवेदन सौंपा है, जो भारत में अपने COVID-19 वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (EUA) की मांग कर रहा है."

स्टोरेज को लेकर बना हुआ है संशय

फिलहाल Pfizer के स्टोरेज को लेकर संशय बना हुआ है. Pfizer की वैक्सीन के स्टोरेज के लिए आवश्यक न्यूनतम तापमान माइनस 70 डिग्री सेल्सियस होना जरूरी है. वहीं भारत जैसे देश में इसकी डिलीवरी एक बड़ी चुनौती है, विशेष रूप से छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में जहां ऐसी कोल्ड चेन सुविधाओं को बनाए रखना बहुत मुश्किल होगा. बता दें कि कोरोना महामारी के खिलाफ Pfizer का इस्तेमाल करने के लिए बहरीन ने भी मंजूरी दे दी है. ऐसा करने से ब्रिटेन के बाद बहरीन वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी देने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है.

इसे भी पढ़ें

पांचवें दौर की बैठक में 'मौन व्रत' पर रहे किसान, मांगों पर 'हां' या 'नहीं' में मांगा सरकार से जवाब | पढ़ें बड़ी बातें

Corona Updates: केरल में पांच हजार से अधिक आए कोरोना संक्रमण के मामले, दिल्ली का क्या रहा हाल, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget