एक्सप्लोरर

PFI Ban: पीएफआई नेता ने सरकार के फ़ैसले का किया स्वागत, संगठन भंग होने की ऐसे की घोषणा

PFI Ban In India: केरल की सियासत में अच्छा खास असर रखने वाले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के नेता अब्दुल सत्तार ने संगठन को भंग करने की घोषणा कर दी है. उन्होंने सरकार के फैसले का भी स्वागत किया है.

PFI Dissolved: केंद्र सरकार की तरफ से बैन किए जाने के बाद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई (PFI) के नेता अब्दुल सत्तार (Abdul Sattar) का बड़ा बयान सामने आया. उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, "हम इस संगठन को भंग कर रहे हैं." केरल (Kerala) की राजनीति में अच्छा खासा रसूख रखने वाले नेता अब्दुल सत्तार ने खुद इस बात की जानकारी लोगों को दी है.

PFI के प्रदेश महासचिव अब्दुल सत्तार ने संगठन की केरल इकाई के फेसबुक पेज पर पोस्ट शेयर किया, “देश के कानून का पालन करते हुए संगठन गृह मंत्रालय का फैसला स्वीकार करता है.” सत्तार ने पोस्ट में यह भी कहा, ‘सभी पीएफआई सदस्यों और जनता को सूचित किया जाता है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को भंग कर दिया गया है. गृह मंत्रालय पीएफआई को बैन करने को लेकर नोटिस जारी किया है. अपने देश का कानून मानने वाले एक नागरिक के रूप में हम इस फैसले का स्वागत करते हैं."

अब्दुल सत्तार गिरफ्तार

पोस्ट करने के कुछ ही घंटे बाद सत्तार को करुणागपल्ली से पकड़ लिया गया. सत्तार को संगठन के फेसबुक पेज पर संदेश पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद राज्य के अलाप्पुझा से गिरफ्तार किया गया. सत्तार संगठन के कार्यालयों पर देशव्यापी छापेमारी और उसके नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ 23 सितंबर को राज्यव्यापी हड़ताल बुलाकर कथित रूप से फरार था. गिरफ्तारी के बाद सत्तार को एनआईए को सौंपे जाने की संभावना है.

PFI कार्यकर्ता हिंसा में लिप्त

23 सितंबर की हड़ताल के दौरान पीएफआई (PFI) के कार्यकर्ता कथित तौर पर व्यापक हिंसा में लिप्त थे. पीएफआई के कार्यकर्ताओं ने छापेमारी के खिलाफ बसों, सार्वजनिक संपत्ति और यहां तक ​​कि आम जनता पर हमले किए थे. बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) के नेतृत्व में पिछले हफ्ते देश भर के 15 राज्यों में 93 स्थानों पर छापे मारे गए थे और देश में आतंकवादी गतिविधियों का कथित रूप से समर्थन करने के लिए 100 से अधिक पीएफआई नेताओं को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें: PFI: 'कई बार खामोश रहना ज्यादा बेहतर', 12 साल पहले PFI मेंबर्स ने काट दिए थे प्रोफेसर के हाथ, आज भी हरें हैं जख्म

ये भी पढ़ें: PFI Ban: पीएफआई का ट्विटर अकाउंट बैन, सरकार की शिकायत पर Twitter India ने की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget