एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर क्या बोले नए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी? जानें

Petrol Diesel Price Hike: आज पेट्रोल की कीमत में 35 पैसा प्रति लीटर जबकि डीजल में नौ पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच आज हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक मंत्री के तौर पर पदभार संभाल लिया. पुरी ने इस मंत्रालय में धर्मेंद्र प्रधान की जगह ली है.

आज भी हुई बढ़ोतरी
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में आज 35 पैसा प्रति लीटर जबकि डीजल में नौ पैसे की बढ़ोतरी की. स्थानीय करों और ढुलाई खर्च आदि के चलते विभिन्न राज्यों में ईंधन के भाव अलग अलग हो सकेते हैं.ईंधनों की कीमतों में नयी वृद्धि के साथ उनकी कीमतें एक नयी ऊंचाई पर पहुंच गयी हैं.

क्या बोले हरदीप पुरी?
पुरी ने मंत्री पद संभालने के बाद कहा कि वह अधिकारियों से पूरी जानकारी मिलने के बाद ही इस विषय पर कोई टिप्प्णी करेंगे. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मुझे थोड़ा समय दीजिए. मुझे विषयों पर जानकारी हासिल करने की जरूरत है. मैंने इस इमारत (मंत्रालय) में बस कदम ही रखा है, ऐसे में मेरे लिए इसपर (ईंधनों की कीमत) कुछ कहना गलत होगा."

आधे से ज्यादा देश में पहले ही 100 रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी पेट्रोल की कीमत दिल्ली में बढ़कर 100.56 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 106.59 रुपए प्रति लीटर हो गयी. वहीं दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 89.62 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 97.18 रुपए हो गयी.

पूर्व राजनयिक पुरी ने कहा, "मेरा औपचारिक प्रशिक्षण एक ऐसे क्षेत्र में रहा है जहां पूरी जानकारी के बिना टिप्पणी नहीं की जाती." 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी पुरी ऐसे समय में मंत्री बने हैं जब देश ईंधनों की कीमतों में वृद्धि से जूझ रहा है. पुरी ने कहा, "हम 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की तरफ बढ़ रहे हैं और ऐसे में ऊर्जा की उपलब्धता एवं खपत सबसे महत्वपूर्ण होंगे. मेरा ध्यान कच्चे एवं प्राकृतिक गैस का घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर होगा."

पुरी के अलावा रामेश्वरम तेली ने पेट्रोलियम राज्य मंत्री का पदभार संभाला है. नयी मंत्रियों के पदभार संभालने के मौके पर निवर्तमान मंत्री प्रधान मौजूद थे. मंत्रिमंडल में की गयी फेरबदल के तहत प्रधान को मानव संसाधन विकास और कौशल विकास मंत्री बनाया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget