एक्सप्लोरर

पंजाब में आज बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, बढ़े टैक्स के खिलाफ पंप मालिकों ने लिया फैसला

पंजाब में आज सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे. पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने उच्च कर दरों के खिलाफ सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक पंप बंद रखने का फैसला लिया है.

चंडीगढ़: पंजाब में आज सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे. पंजाब के ईंधन पंप मालिकों ने कहा है कि वह पेट्रोल और डीजल पर उच्च कर दरों के खिलाफ विरोध जताने के लिये आज अपने पेट्रोल पंप बंद रखेंगे. ईंधन पंप मालिकों का कहना है कि उच्च कर दरों का उनके काम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है.

उच्च कर दरों के खिलाफ सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि कर दरों में विषमता के कारण पंजाब में ईंधन के दाम चंडीगढ़ और हरियाणा के मुकाबले अधिक हैं. उन्होंने कहा, 'हम उच्च कर दरों के खिलाफ 29 जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक अपने ईंधन पंप बंद रखेंगे.'

पंप मालिकों के अनुसार पंजाब में पेट्रोल के खुदरा दाम 82.35 रुपये प्रति लीटर जबकि चंडीगढ़ में 77.41 रुपये और पंचकूला में 78.46 रुपये प्रति लीटर है. इसी प्रकार पंजाब में डीजल के दाम 75.54 रुपये प्रति लीटर हैं. वहीं चंडीगढ़ में एक लीटर डीजल की कीमत 72.91 रुपये और पंचकूला में 73.54 रुपये है.

हाल ही में एक पेट्रोल पंप मालिक ने की थी आत्महत्या

पंप मालिकों ने कहा कि पंजाब में पेट्रोल पर 33.40 प्रतिशत जबकि डीजल पर 19.77 प्रतिशत कर लगाया जाता है. उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में पेट्रोल पर 22.45 प्रतिशत और डीजल पर 14.02 फीसदी वैट वसूला जाता है. गौरतलब है कि मोहाली में एक पेट्रोल पंप मालिक की तरफ से आत्महत्या करने के बाद पंजाब के सभी पेट्रोल पंप मालिको का कहना है कि सरकार की पॉलिसियों के चलते पेट्रोल पंप मालिक ने आत्महत्या की है और वह सभी उसी का विरोध करते हैं.

यह भी पढ़ें-

आज दोपहर तक अंबाला एयरबेस पहुंचेंगे राफेल लड़ाकू विमान, आसपास के इलाके में धारा 144 लागू

जम्मू: राजौरी के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने मार गिराए दो आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget