एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में लगी आग जारी, राजधानी में मंहगाई का नया रिकॉर्ड छुआ

नई कीमत 78.18 पैसे प्रतिलीटर पर पहुंच गई है. वहीं डीज़ल की कीमत में 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और ये कीमत 69.75 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गई है.

नई दिल्लीः देश में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही. देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम में 13 पैसे का इज़ाफा हुआ है और ये नई कीमत 78.18 पैसे प्रतिलीटर पर पहुंच गई है. वहीं डीज़ल की कीमत में 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और ये कीमत 69.75 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गई है. बीते दिन यानी मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.05 रुपये प्रतिलीटर और डीजल की कीमत 69.61 रुपये प्रतिलीटर थी. मंहगाई के नए आंकड़े छूते पेट्रोल -डीज़ल पेट्रोल और डीज़ल देश की राजधानी दिल्ली में इतना मंहगा कभी नहीं बिका. अपनी नई बढ़ती कीमतों के साथ ये अपने ही मंहगाई के आंकड़ों को तोड़ रहे हैं. डीज़ल का इस्तेमाल बड़े वाहनों में किया जाता है. अगर डीज़ल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो ट्रकों से होने वाली माल-ढुलाई और इसके आने-जाने का खर्च भी बढ़ेगा जिससे एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले सामानों की कीमत बढ़ाई जा सकती है. सरकार बढ़ती कीमतों के लिए ये कहती है कि इनकी कीमत वह तय नहीं करती लेकिन सरकार 41 रुपये प्रतिलीटर की कीमत में आने वाले डीज़ल पर भारी-भरकम टैक्स लगाकर उसे 69.61 रुपये प्रतिलीटर बना देती है. ऐसा ही कुछ हाल पेट्रोल का है. पेट्रोल की भारत में कीमत 38 रुपये है लेकिन इसपर लगने वाला टैक्स इसे 78 रुपये प्रति लीटर बना रहा है. कितना टैक्स लगाती है सरकार डीजल पर कहां कितना टैक्स? डीजल की कीमत- 41.04 रुपये केंद्र सरकार का टैक्स- 15.33 रुपये राज्य सरकार का टैक्स- 10.16 रुपये कुल टैक्स- 25.49 रुपये डीलर कमीशन- 2.51 रुपए पेट्रोल की कीमत- 37.93 रुपये केंद्र सरकार का टैक्स- 19.48 रुपये राज्य सरकार का टैक्स- 16.47 रुपये कुल टैक्स- 35.95 रुपये डीलर कमीशन- 3.61 रुपये (20 अगस्त का रेट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'

वीडियोज

Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget