आज फिर घटे तेल के दाम, पेट्रोल 77 रुपये 28 पैसे पर पहुंचा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी की वजह से हो रही है. अक्टूबर के बाद कच्चे तेल के दाम में करीब 25 फीसदी गिरावट आ चुकी है, जोकि 2014 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है.

नई दिल्ली: तेल की कीमतों में एक दिन की स्थिरता के बाद आज एक बार फिर दाम घटे हैं. तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल पर 15 पैसे और डीजल पर 10 पैसे की कटौती की. इसके साथ ही राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 77 रुपये 28 पैसे और डीजल 72 रुपये 9 पैसे प्रति लीटर की हो गई है. वहीं मुंबई की बात करें तो शहर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82 रुपये 80 पैसे और डीजल की कीमत 75 रुपये 53 पैसे है.
कल तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किये थे. कल दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 77 रुपये 43 पैसे और डीजल की कीमत 72 रुपये 19 पैसे थी. आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी 18 अक्टूबर से देखी जा रही है. तब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82 रुपये 62 पैसे और डीजल की कीमत 75 रुपये 58 पैसे थी. उसके बाद से या तो तेल के दाम स्थिर रहे हैं या घटे हैं.
Petrol and diesel prices in #Delhi today are Rs 77.28 per litre (decrease by Rs 0.15) and Rs 72.09 per litre (decrease by Rs 0.10), respectively. Petrol and diesel prices in #Mumbai are Rs 82.80 per litre (decrease by Rs 0.14) and Rs 75.53 (decrease by Rs 0.11), respectively. pic.twitter.com/32YaYizUCK
— ANI (@ANI) November 15, 2018
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी की वजह से हो रही है. अक्टूबर के बाद कच्चे तेल के दाम में करीब 25 फीसदी गिरावट आ चुकी है, जोकि 2014 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है. एंजेल ब्रोकिंग हाउस के ऊर्जा विशेषज्ञ अनुज गुप्ता ने कहा कि कच्चे तेल का दाम आगे 60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक गिर सकता है. उनके अनुसार, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कच्चे तेल का दाम 4,700 रुपये प्रति बैरल के स्तर तक आ सकता है.






















