एक्सप्लोरर

Pegasus Spyware Case: कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक आज, राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल

Pegasus Spyware Case: विपक्षी दल इस बात जोर देते आ रहे हैं कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर पहले चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा.

Pegasus Spyware Case: कांग्रेस की अगुवाई में संसद भवन में आज विपक्षी दलों की बैठक होगी, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के फ्लोर लीडर्स होंगे शामिल. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है. पेगासस जासूसी मामले पर संसद के दोनों सदनों में शुरूआत से ही गतिरोध जारी है. बैठक में विपक्षी दल आगे की रणनीति तय करेंगे.

दोनों सदनों में गतिरोध बरकरार

पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर, संसद के मॉनसून सत्र में शुरू से ही दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है. 19 जुलाई से यह सत्र आरंभ हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है. सूत्रों ने बताया कि संसद के दोनों सदनों में प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं की यह बैठक सुबह राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन स्थित कक्ष में होगी.

सरकार के तैयार होने के बाद ही खत्म होगा गतिरोध- विपक्ष

विपक्षी दल इस बात जोर देते आ रहे हैं कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर पहले चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए गत शुक्रवार को लोकसभा में कहा था कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है.

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पेगासस मामले पर चर्चा की मांग नहीं मानने के सरकार के रुख को देखते हुए शुक्रवार को सभी प्रमुख विपक्षी दलों के साथ इसको लेकर चर्चा होगी कि मौजूदा गतिरोध को कैसा तोड़ा जाए और सरकार पर दबाव बनाने के लिए आगे क्या रणनीति अपनाई जा सकती है.

विपक्ष के नेताओं के साथ कई बार बैठकें कर चुके हैं राहुल और खड़गे

सूत्रों ने यह भी बताया कि कांग्रेस पेगासस मामले को ज्वलंत बनाए रखने के साथ ही केंद्रीय कृषि कानूनों और महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को पुरजोर ढंग से घेरने की कोशिश करेगी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और खड़गे पिछले कुछ दिनों में विपक्ष के नेताओं के साथ कई बार बैठकें कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान में मंदिर में तोड़फोड़ पर भारत के सख्त एतराज के बाद पीएम इमरान खान का आया बयान, जानें क्या कहा?

विवादित Retrospective Tax खत्म करेगी सरकार, केयर्न- वोडाफोन पर टैक्स की मांग वापस लेने को विधेयक पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget