एक्सप्लोरर

पेगासस मामले पर सुनवाई में बोला सुप्रीम कोर्ट- सरकार के पास स्पाइवेयर होने में कुछ गलत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिस व्यक्ति को अपनी निजता प्रभावित होने की आशंका हो, वह आवेदन दे. हम प्रयास करेंगे कि उसे उसके बारे में जानकारी दें.

पेगासस मामले की पूरी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि रिपोर्ट में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी बातें भी हैं. जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को अपनी निजता प्रभावित होने की आशंका हो, तो वह आवेदन दे. हम प्रयास करेंगे कि उसे उसके बारे में जानकारी दें. 30 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई होगी.

क्या है मामला?
वरिष्ठ पत्रकार एन राम, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास समेत 15 याचिकाकर्ताओं ने 2021 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. उन्होंने पेगासस स्पाईवेयर के जरिए लोगों की जासूसी किए जाने का अंदेशा जताया था. 27 अक्टूबर 2021 को कोर्ट ने मामले कि सच्चाई जांचने के लिए 3 सदस्यीय तकनीकी कमेटी बनाई थी. कमेटी की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आर वी रवींद्रन को नियुक्त किया गया था.

2022 में आई रिपोर्ट
जांच कमेटी ने 2022 में रिपोर्ट सौंप दी थी. कमेटी ने अपनी तरफ से जांचे गए किसी भी मोबाइल में पेगासस स्पाइवेयर होने की पुष्टि नहीं की थी. कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि उसे लोगों की तरफ से कुल 29 फोन दिए गए. 5 में मालवेयर होने का अंदेशा पाया गया, लेकिन यह तय नहीं हो पाया कि यह पेगासस ही है. कमेटी ने भविष्य में लोगों की निजता की सुरक्षा को लेकर कुछ सुझाव भी दिए थे.

सिब्बल ने नया सबूत रखने की अनुमति मांगी
एक याचिकाकर्ता के लिए पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अमेरिका की कोर्ट का फैसला रिकॉर्ड पर रखने की अनुमति मांगी. उन्होंने कहा, 'इस फैसले में लिखा है कि व्हाट्सएप ने भारत में पेगासस का इस्तेमाल होने की बात मानी है.' कोर्ट ने कहा कि यह दलीलें सुनवाई कs शुरुआती दौर में रखी जाती हैं. कोर्ट खुद कमेटी बना कर जांच करवा चुका है. हालांकि, बाद में कोर्ट ने सिब्बल को दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति दी.

'सरकार के पास स्पाइवेयर होना गलत नहीं'
सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्य कांत ने एक अहम टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि सरकार के पास स्पाइवेयर होने में कुछ गलत नहीं है. इसकी जरूरत राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में पड़ सकती है. कोर्ट में मौजूद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि एक आतंकवादी निजता की दुहाई नहीं दे सकता.

 

यह भी पढ़ें:-
वक्फ संशोधन कानून पर नई याचिकाएं सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- अपनी बात रखने के लिए मेहनत करें

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget