एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: ई चालान न भरने वालों के लिए बुरी खबर, 1 दिसंबर के आपकी गाड़ी हो सकती है जब्त

थाणे पुलिस के नए नियम के मुताबिक चालान भरने के लिए दस दिन का समय दिया जाएगा. अगर इस समय में चालान नहीं भर पाए तो फिर गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा.थाणे ट्रैफिक पुलिस ने 14 फरवरी 2019 को ई चालान करना शुरू किया था. कोरोना काल में पुलिस ने कई लोगों के चालान काटे.

मुंबई: ई चालान कटने के बाद उसे ना भरने वालों के लिए बुरी खबर है. महाराष्ट्र की थाणे पुलिस ने फैसला लिया है कि ई चालान ना भरने वालों की गाड़ियों को एक दिसंबर से जब्त किया जाएगा. लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई सेवा का गलत फायदा उठाने वालों को थाणे पुलिस अब सबक सिखाने की तैयारी कर रही है, इसी के तहत यह फैसला किया गया है.

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में हर रोज करीब 25 हजार ई चालान किए जाते हैं. इसमें कुछ ही लोग अपना चालान भरते हैं. इसकी वजह से करीब 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का राशि पेंडिंग हो गई है. थाणे पुलिस के नए नियम के मुताबिक चालान भरने के लिए दस दिन का समय दिया जाएगा. अगर इस समय में चालान नहीं भर पाए तो फिर गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा.

एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन वाहन चालकों ने अपना ई चालान नहीं भरा है उन्हें हम 30 नवंबर तक का समय देते हैं. अगर इस समय के भीतर जुर्माने की राशि नहीं भरी गई तो फिर एक दिसंबर से गाड़ियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों चालान पांच हजार रुपये से ज्यादा है, हम उनके घर जाकर जुर्माना भरने को कहेंगे. इसके भी अगर जुर्माना नहीं भरा गया तो उनके वाहनों को जब्त कर लेंगे.

थाणे ट्रैफिक पुलिस ने 14 फरवरी 2019 को ई चालान करना शुरू किया था. कोरोना काल में पुलिस ने कई लोगों के चालान काटे. इन लोगों ने शायद ट्रैफिक पुलिस के चालान को हल्के में लिया और उसे भरा नहीं. अब इन वाहन मालिकों को थाने ट्रैफिक पुलिस एक आखिरी मौका दे रही हैं, इसके बाद इनके बाहन को जब्त कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget