एक्सप्लोरर

Congress President Election: अध्यक्ष पद को लेकर क्या है कांग्रेस की रणनीति? बंसल ने लिया नामांकन पत्र, हाईकमान के संपर्क में गहलोत

Congress President: तिरुवनन्तपुरम सांसद शशि थरूर और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने अब तक शीर्ष पद के लिए चुनाव का नामांकन फॉर्म लिया है. गहलोत की बगावत के बाद क्या बदल गई है आलाकमान की रणनीति?

Pawan Bansal Takes Nomination Form: कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव (Congress President Election) दिलचस्प होता जा रहा है. पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी (Ambika Soni) ने कहा है कि राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अब भी आलाकमान के संपर्क में हैं.

वहीं, इस बीच कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल (Pawan Bansal) का नाम भी संभावित दावेदारों में गिना जाने लगा है. दरअसल, पवन बंसल ने चुनाव का नामांकन फॉर्म लिया है. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री (Madhusudan Mistry) ने भी इस बात बंसल द्वारा नामांकन फॉर्म लिए जाने की पुष्टि की है.

मधुसूदन मिस्त्री ने आज दिल्ली 10 जनपथ आवास पर सोनिया गांधी से मुलाकात की. आलाकमान से मुलाकात के बारे में मिस्त्री ने मीडिया को बताया, ''हमने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के संबंध में अब तक किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी.

पार्टी द्वारा जारी किए गए पहचान पत्रों के बारे में भी उन्हें अवगत कराया है. तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव होंगे. अब तक शशि थरूर और पवन बंसल ने नामांकन फॉर्म लिए हैं.'' हालांकि, मिस्त्री ने यह भी कहा कि पवन बंसल ने कल किसी और के लिए फॉर्म लिया था. 

क्या है कांग्रेस की रणनीति

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान के घटनाक्रम से कांग्रेस आलाकमान आहत हुई हैं और अशोक गहलोत से नाराज हैं. 30 सितंबर तक चुनाव के लिए नामांकन किया जाना है. अशोक गहलोत ने अब तक नामांकन फॉर्म नहीं लिया है. उनके चुनाव लड़ने की संभावना कम नजर आ रही है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर नई रणनीति बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. कांग्रेस कोषाध्यक्ष पवन बंसल आलाकमान के करीबी माने जाते हैं.

बंसल द्वारा नामांकन फॉर्म लिए जाने पर उनके चुनाव लड़ने के बारे में भले ही स्थिति स्पष्ट न हो लेकिन संभावित उम्मीदवारों में उन्हें देखा जाने लगा है. हालांकि, पार्टी सूत्रों के मुताबिक पवन बंसन ने कहा है कि वह खुद नामांकन नहीं कर रहे हैं लेकिन अगर किसी और नेता के नाम का प्रस्ताव करते हैं तो उसके लिए नामांकन पत्र की जरूरत पड़ेगी.

अध्यक्ष पद की रेस में ये नाम भी शामिल

गहलोत से नाराजगी के चलते सोमवार को सोनिया गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को भी मिलने के लिए बुलाया था. अटकलें हैं कि कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, कुमारी सैलजा और कुछ अन्य नेता भी अध्यक्ष पद की रेस में हैं. हालांकि, कमलनाथ कह चुके हैं कि चुनाव लड़ने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है.

बता दें कि नामांकन पत्रों की जांच एक अक्टूबर को होगी. आठ अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 9000 से ज्यादा प्रतिनिधि वोट डालेंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: अंबिका सोनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का किया बचाव, बोलीं- 'उन्होंने बगावत नहीं की'

Congress President Election: शशि थरूर 30 सितंबर को करेंगे नामांकन दाखिल, पवन बंसल ने भी लिया फॉर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget