एक्सप्लोरर

Congress President Election: शशि थरूर 30 सितंबर को दाखिल करेंगे नामांकन, पवन बंसल ने भी लिया फॉर्म

Shashi Tharoor News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के बाद पार्टी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने भी नामांकन पत्र लिया है.

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे. पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री (Madhusudan Mistry) ने मंगलवार को कहा कि शशि थरूर के एक प्रतिनिधि ने उनके कार्यालय को सूचित किया है कि वह 30 सितंबर को सुबह 11 बजे अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे.

मिस्त्री ने आगे कहा कि हमने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुनावों के संबंध में अब तक किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी है. तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर को कौन टक्कर दे सकता है, इस पर सस्पेंस के बीच, पवन बंसल द्वारा भी नामांकन फॉर्म लिए गए हैं. 

पवन बंसल ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

पवन बंसल ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव में मेरे नामांकन करने का सवाल ही पैदा नहीं होता. मैं चंडीगढ़ जा रहा था उससे पहले दो फॉर्म लिए थे. मैंने किसी व्यक्ति विशेष के लिए फॉर्म नहीं लिए हैं.

मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि एआईसीसी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने नामांकन लिए हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये किसी और के लिए हो सकता है. एआईसीसी मुख्यालय में अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए मिस्त्री ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से उनके 10 जनपथ आवास पर मुलाकात की और उन्हें अपना मतदाता पहचान पत्र सौंपा. उन्होंने सोनिया गांधी को अब तक की प्रक्रिया के बारे में भी बताया कि कितने लोगों ने नामांकन फॉर्म लिए हैं और प्रतिनिधियों के बारे में जानकारी दी. 

क्या कहा मधुसूदन मिस्त्री ने?

मिस्त्री ने कहा कि बंसल ने सोमवार को उनके कार्यालय से नामांकन पत्र लिए हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या बंसल ने अपने या किसी और के लिए फॉर्म लिया होगा, मिस्त्री ने कहा कि वह यह नहीं कह सकते कि उन्होंने किसके लिए नामांकन पत्र लिया है क्योंकि यह पूछने की प्रक्रिया नहीं है कि फॉर्म किसके लिए एकत्र किए जा रहे हैं क्योंकि कोई भी प्रतिनिधि फॉर्म ले सकता है. 

कब है कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक चुनाव (Congress President Election) के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर के बीच होगी. नामांकन पत्रों की जांच की तिथि 1 अक्टूबर है, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है. उम्मीदवारों की अंतिम सूची 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे जारी की जाएगी. अगर जरूरत पड़ी तो मतदान 17 अक्टूबर को होगा. मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Rajasthan Politics: गांधी परिवार की इन पांच गलतियों ने सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों को बागी बना दिया

Gehlot Vs Pilot: माकन-खड़गे सोनिया को सौपेंगे लिखित रिपोर्ट, विद्रोही विधायकों पर होगा ये एक्शन | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget