एक्सप्लोरर

पटना: जान जोखिम में डालकर नाव पर गाड़ियां लाद गंगा नदी पार कर रहे लोग

गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से कच्ची दरगाह और राघोपुर को जोड़ने वाला पीपा पुल चार दिन पहले खोल दिया गया है. जिसके वजह से आने-जाने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

पटना: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा नदी उफान पर है, ऐसे में दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है. इसी वजह से पुल निर्माण कंपनी ने पटना सिटी की कच्ची दरगाह से राघोपुर जाने वाले गंगा नदी पर बने पीपा पुल को चार दिन पहले खोल दिया जिससे आने जाने का एक मात्र साधन नहीं रहा. पुल का रास्ता बंद होने के बाद राघोपुर के लोगों का राजधानी सहित जिला मुख्यालय हाजीपुर से संपर्क टूट गया है.

ऐसे में राघोपुर दियारावासियों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. नाविकों की मनमानी के कारण लोग जान जोखिम में डाल कर ओवरलोडेड नाव के सहारे गंगा पार करने को मजबूर हैं. नाविक की लापरवाही की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन पीपा पुल खुल जाने की वजह से मजबूरन लोगों को यह करना पड़ रहा है.

आपको बता दें कि कच्ची दरगाह और राघोपुर को जोड़ने वाला पीपा पुल राघोपुर वासियों की लाइफलाइन माना जाता है. लेकिन यह लाइफलाइन छह महीने का ही होता है, बाकी के छह महीने राघोपुर के लोगों को नाव की सवारी करनी पड़ती है.

नाविक नाव पर भारी भरकम सामान, कार आदि के साथ आदमी को ढोने का काम करते हैं, ऐसे में थोड़ी सी चूक कई लोगों की जान ले सकती है. लोगों को गंगा पार करने के लिए प्रति व्यक्ति 10 रुपये देना पड़ता है, साथ ही सामान के लिए 5 रुपये, बाइक के लिए 20 रुपये और फोर वीलर गाड़ियों को पार करने के लिए 200 रुपया देना पड़ता है.

इस सब के बीच परेशानी की बात यह है कि नाविक की मनमानी रोकने और नाव परिचालन के लिए घाटों की मरम्मत करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है.

राघोपुर वासियों की माने तो पक्का पुल बनाने प्रक्रिया शुरू तो हो गई है पर उस काम में तेजी लाने के बजाय देरी हो रही है. जबकि हर साल पीपा पुल लगाने में सरकार के करोड़ों रुपए खर्च होते हैं. ऐसे में सरकार को चाहिए कि पक्का पुल बनाने के दिशा में तेजी लाएं ताकि राघोपुर समेत कई दियारा क्षेत्र के लोगों को खतरों की सवारी से छुटकारा मिल सके.

इधर, गंगा के बढ़े हुए जलस्तर की वजह से पटनासिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया घाट पर गुरुवार को गंगा स्नान के दौरान तीन युवक की डूबने से मौत हो गई. तीन लोगों की डूबने की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस समेत SDRF की टीम मौके पर पहुंची और शव तलाश में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि तीनों लोग गंगा स्नान करने आए थे. इसी दौरान एक 18 वर्षीय युवक गहरे पानी में चले गया और डूबने लगा, उसे बचाने की कोशिश में दो और लोग पानी में उतरे और डूब गए. वहीं पुलिस ने डूबे हुए लोगों की पहचान पीरदमरिया इलाके के रहने वाला 32 वर्षीय रवि कुमार, 18 वर्षीय जितेंद्र कुमार और 16 वर्षीय बादल कुमार के रूप में की है. फिलहाल गंगा की लहरों में शव की तलाश जारी है .

यह भी पढ़ें: 

Exclusive: तेजस्वी यादव ने खेला नया गेम, अपनी भाभी ऐश्वर्या की बड़ी बहन को पार्टी में करेंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget