एक्सप्लोरर

Passport Seva Divas: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा ऐलान, आएगा पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम का 2.0 वर्जन, मिलेगी ये सुविधाएं

Passport Seva Divas: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार (24 जून) को कहा कि पासपोर्ट बनाने से जुड़ी सेवाएं वो लगातार आसान कर रहे हैं.

Passport Seva Divas 2023: पासपोर्ट सेवा दिवस (Passport Seva Divas) के मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने शनिवार (24 जून) को कहा कि भारत जल्द ही पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP-Version 2.0) का दूसरा चरण शुरू करेगा. 

जयशंकर ने बताया कि पासपोर्ट सेवा के दूसरे चरण में नए और अपग्रेडेड ई-पासपोर्ट (E- Passport) होंगे. उन्होंने देश और विदेश में पासपोर्ट जारी करने वाले अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वो समय पर विश्वसनीय और पारदर्शी तरीके से लोगों को पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं दे.

एस जयशंकर ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने बताया कि एस जयशंकर ने कहा है कि नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के विजन 'ईज ऑफ लिविंग'' को देखते हुए 'EASE'का नया प्रतिमान शुरू होगा.  उन्होंने E (ई) का मतलब- डिजिटल ईको सिस्टम का इस्तेमाल कर नागरिकों के लिए पासपोर्ट उपलब्ध करवाना बताया. 

जयशंकर ने A (ए) का- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का संचालिन सेवा वितरण, S- चिप सक्षम ई-पासपोर्ट का इस्तेमाल कर आसान विदेश यात्रा और E- बढ़ी हुई डेटा सुरक्षा है.   

अरिंदम बागची ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर एस जयशंकर ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय समय पर लोगों को पासपोर्ट उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है.

एस जयशंकर ने बताया कि साल 2022 में 13.32 मिलियन पासपोर्ट और इससे जुड़ी सेवाएं प्रदान की. यह 2021 की तुलना में 63 फीसदी ज्यादा है. 

ये भी पढ़ें- Canada Indira Gandhi Tableau: खालिस्तान समर्थक परेड में ऐसा क्या हुआ जिस पर कनाडा से खफा मोदी सरकार, विदेश मंत्री ने जमकर लगाई लताड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget