एक्सप्लोरर

इस राज्य में 7 सितंबर से चलेंगी पैसेंजर ट्रेन, प्राइवेट बसों को भी चलाने की इजाजत

राज्य के सीएम के पलानीस्वामी ने इस बात का भी एलान किया कि 7 सितंबर से तमिलनाडु भर में अंतर जिला बस परिवहन की इजाजत होगी.

चेन्नई: तमिलनाडु के भीतर सात सितंबर से पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन की अनुमति होगी. राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने इस बात का एलान किया. इसके साथ ही 7 सितंबर से, तमिलनाडु भर में अंतर जिला बस परिवहन की अनुमति होगी.

तमिल भाषा में ट्वीट करते हुए के पलानीस्वामी ने कहा, “7.9.2020 से तमिलनाडु के जिलों के बीच सार्वजनिक और निजी सार्वजनिक बसों को अनुमति दी जाएगी. यात्री रेल परिवहन को 7.9.2020 से राज्य के भीतर संचालित करने की अनुमति है.” ट्रेन और बसें चलाने की अनुमित दिए जाने के बाद सभी लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन करें.

बता दें कि इससे पहले रेलवे ने कहा था कि केंद्र सरकार की तरफ से अनलॉक के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा के बाद वह पैसेंजर ट्रेनों की संख्या में इजाफा करने की तैयारी में है. भारतीय रेलवे ने कहा था कि वह और अधिक विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रही है और राज्य सरकारों से इस बारे में सलाह ली जा रही है. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था, "भारतीय रेल राज्य सरकारों के साथ परामर्श कर रही है."

भारतीय रेलवे ने कोविड-19 महामारी के कारण लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर 25 मार्च से यात्री, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया था. फंसे हुए प्रवासी कामगारों, छात्रों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के परिवहन के लिए रेलवे ने एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया. रेलवे ने 12 मई से 15 जोड़ी स्पेशल एयर कंडीशंड ट्रेनों की भी शुरुआत की और एक जून से 100 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ.

पिछले हफ्ते केंद्र ने 7 सितंबर से मेट्रो सेवाओं को भी शुरू करने की अनुमति दी. सरकार ने अपने नए दिशानिर्देशों में कहा है कि राज्यों को अब गृह मंत्रालय की अनुमति के बिना कंटेनमेंट जोन के बाहर बंद लागू लगाने की अनुमति नहीं है.

वेब सीरीज में सुब्रत रॉय के नाम के इस्तेमाल पर रोक के खिलाफ नेटफ्लिक्स की याचिका SC में खारिज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Earthquake Updates Live: भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली, घरों से बाहर निकले लोग
भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली, घरों से बाहर निकले लोग
सौरव दास का राहुल गांधी पर बड़ा बयान, 'विपक्ष के नेता का यह कर्तव्य है कि...'
सौरव दास का राहुल गांधी पर बड़ा बयान, 'विपक्ष के नेता का यह कर्तव्य है कि...'
INDIA Bloc March Live: 2 घंटे की पुलिस हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, किंग्सवे कैंप से निकले
Live: 2 घंटे की पुलिस हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, किंग्सवे कैंप से निकले
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'

वीडियोज

Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP
INDIA Bloc March | SIR Controversy: विपक्ष का रण... CEC के इस्तीफे का लिया 'प्रण'! | Gyanesh Kumar
Rahul Gandhi Protest: दिल्ली टू चंडीगढ़ CEC के खिलाफ बवाल | Gyanesh Kumar | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Earthquake Updates Live: भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली, घरों से बाहर निकले लोग
भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली, घरों से बाहर निकले लोग
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच बोली बीजेपी, झूठ का चेहरा बेनकाब हो गया
राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच बोली बीजेपी, झूठ का चेहरा बेनकाब हो गया
Embed widget