एक्सप्लोरर

मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट के नाम पर खानापूर्ति? 1400 देकर जाओ, रिपोर्ट 24 घंटे बाद पाओ

मुंबई एयरपोर्ट के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा चार राज्यों के लिए जारी गाइडलाइन को समय-समय पर यात्रियों को बताया जाता है. मुंबई एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा कोरोना टेस्ट कराना यात्रियों की सहूलियत के लिए है.

मुंबई: दिल्ली, राजस्थान, गोवा और गुजरात में बढ़े हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में आने वाले यात्रियों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 25 नवंबर से नई गाइडलाइन जारी की थी. इस गाइडलाइन के मुताबिक इन 4 राज्यों से विमान से यात्रा कर आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान अपना नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखाना होगा. अगर किसी यात्री के पास कोरोना रिपोर्ट नहीं है, तो उसे एयरपोर्ट पर बने केंद्र पर अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा.

हालांकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्टिंग की प्रक्रिया में छिपी खानापूर्ति के बारे में सुनकर आप चौक जाएंगे. अगर यात्री के पास कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है, तो मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट कराने के लिए सुविधा उपलब्ध कराई गई है. लेकिन एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद टेस्ट कराने के लिए आपको 1400 रुपये देने होंगे और कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे बाद आपको ईमेल या फोन पर दी जाएगी. यानी टेस्ट कराने के बाद यात्री एयरपोर्ट से निकलकर सामान्य यात्रा कर सकते हैं, लोगों से मिल सकते हैं और दिनचर्या निपटा सकते हैं.

पांच दिसंबर को दिल्ली से मुंबई लौटे एक यात्री ने अपनी और अपने सहयात्रियों की आपबीती को रिकॉर्ड किया और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सवाल पूछे. वीडियो में यात्री कह रहा है, "हम दिल्ली से मुंबई एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल पर पहुंचे हैं. BMC ने हमें कोविड टेस्ट कराने को कहा है. हम तत्काल 1400 रुपये दे रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट 24 घंटे बाद दी जाएगी. अगर मैं पॉजिटिव रहा तो क्या 24 घंटो के दौरान मुझसे मिलने वाले प्रभावित नहीं होंगे? प्राइवेट कंपनी के लोग टेस्ट कर रहे हैं. यह तो मुंबई एयरपोर्ट से निकलने के लिए 1400 रुपये का पास हो गया है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इसका संज्ञान लें. हम मुंबईकर हैं, 6 घंटे के लिए दिल्ली गए थे. इतने कम समय मे टेस्ट कहां कराएं? सरकार को यह सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए."

मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट के नाम पर खानापूर्ति? 1400 देकर जाओ, रिपोर्ट 24 घंटे बाद पाओ

युवक के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कोरोना टेस्ट कराने के लिए मुंबई एयपोर्ट के T2 टर्मिनल पर यात्रियों की लंबी कतार लगी है. एक यात्री, डेस्क पर बैठी महिला को गिनकर 7000 रुपये दे रहा है. कोरोना टेस्ट डेस्क पर बैठे कर्मचारियों ने सिर्फ मास्क पहना है. यात्री से पैसे लेकर गिनने वाली महिला ने कोई ग्लव्स तक नहीं पहना हैं.

मुंबई एयरपोर्ट के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा चार राज्यों के लिए जारी गाइडलाइन को समय-समय पर यात्रियों को बताया जाता है. मुंबई एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा कोरोना टेस्ट कराना यात्रियों की सहूलियत के लिए है. यदि यात्री इंतजार करने के लिए तैयार हैं, तो कोरोना रिपोर्ट 8 घंटे में भी दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Farmers Protest: रविशंकर प्रसाद बोले- विपक्ष का दिखा दोहरा रवैया, कांग्रेस ने किया था APMC एक्ट खत्म करने का वादा  ममता बनर्जी का केंद्र पर निशाना, बोलीं- ...तो जेल में रहना पसंद करूंगी 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget