एक्सप्लोरर

संसदीय समिति: पर्यटकों की संख्या में वृद्धि से इकोलॉजी पर बुरा असर, पिघल रहे हैं हिमालय के ग्लेशियर

एक संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि हिमालयी पारिस्थितिकी (इकोलॉजी) तंत्र के व्यापक अध्ययन के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता और आधारभूत ढांचा मुहैया कराई जाए. समिति ने कहा कि पर्यटकों की वृद्धि से इकोलॉजी पर बुरा असर पड़ रहा है जिससे ग्लेशियर पिघल रहे हैं.

नई दिल्ली: एक संसदीय समिति ने केंद्र को हिमालयी पारिस्थितिकी (इकोलॉजी) तंत्र के व्यापक अध्ययन के लिए पर्याप्त वित्तीय आवंटन और आधारभूत ढांचा मुहैया कराने की सिफारिश की है. संसदीय समिति ने यह सिफारिश इस बात का पता लगाने के लिए की है कि ग्लेशियर किस हद तक सिकुड़ रहे हैं और उसके प्रभावों को कम करने के क्या तरीके हो सकते हैं. समिति ने इसका उल्लेख किया कि हिमालयी क्षेत्र के ग्लेशियर ‘‘खतरनाक दर’’ से सिकुड़ रहे हैं और इसके कारण पर्यटन गतिविधियों को नियंत्रित करने की जरूरत है.

समिति ने ‘हिमालयन इको टूरीज्म’ के लिए एक रूपरेखा बनाते समय ध्यान में रखने वाले दिशानिर्देश तैयार करने के लिए केंद्र को विशेषज्ञों की एक समिति भी गठित करने का सुझाव दिया. प्राक्कलन समिति (2018-19) ने जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीसीसी) के प्रदर्शन पर अपनी 30वीं रिपोर्ट में कहा कि ऐसा तंत्र बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है जिसमें वे सभी हितधारक शामिल हों जो हिमालयी तंत्र में परिवर्तनों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हैं ताकि पूरे क्षेत्र में एक एकीकृत दृष्टिकोण बनाया जाए.

समिति ने कहा कि ऐसे मंच के लिए उन सभी देशों से अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत होगी जो हिमालयी क्षेत्र में आते हैं या उससे जुड़े हुए हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली समिति ने उल्लेख किया कि पर्यावरणीय क्षरण के लिए हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में ‘‘लापरवाह और गैर जिम्मेदार’’ पर्यटन मुख्य कारणों में शामिल है. समिति ने इस बात पर जोर दिया कि पर्यटकों के लिए सड़कों और अच्छी सुविधाओं के निर्माण से वहां जाने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है. इससे पारिस्थितिकी तंत्र पर भी दबाव बढ़ रहा है.

समिति ने कहा कि अधिक संख्या में आगंतुकों के चलते सड़क, मकान, होटल और रिसॉर्ट का निर्माण पहाड़ काटकर करना पड़ता है. इसके अलावा इन निर्माण में से कई पर्वतों के लिए निर्धारित स्पेशल निर्देशों के अनुरूप नहीं होते बल्कि मैदानी क्षेत्रों से प्रेरित होते हैं. समिति ने लोगों को हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशीलता के बारे में अवगत कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और सरकार द्वारा दीर्घकालिक पर्यटन शुरू करने की जरूरत पर बल दिया. समिति ने मीडिया की खबरों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्लेशियरों के सिकुड़ने के चलते गत चार दशकों में हिमालयी क्षेत्र के 13 ग्लेशियर लुप्त हो गए. इसके परिणामस्वरूप ग्लेशियरों ने 443 अरब टन बर्फ गंवा दी.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान: गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल की शपथ आज, 23 मंत्री ले सकते हैं शपथ, 17 को पहली बार मौका डर विवाद: बयान देकर फंसे नसीरुद्दीन शाह ने कहा- मेरी पुश्तें यहां दफ्न हुई हैं, मुझे मेरे मुल्क से कोई निकाल नहीं सकता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget