एक्सप्लोरर

संसद का विशेष सत्र: सोनिया गांधी की चिट्ठी का सरकार ने दिया जवाब, 'दुर्भाग्यपूर्ण, जहां कोई विवाद नहीं, वहां बढ़ाने की कोशिश'

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र को लेकर सोनिया गांधी ने 9 मुद्दों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी. अब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पत्र का जवाब दिया है.

Government Replies to Sonia Gandhi Letter: संसद के विशेष सत्र पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की चिट्ठी का सरकार ने जवाब दिया है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, आपका परंपराओं की तरफ ध्यान नहीं है. सत्र शुरू होने से पहले बातचीत की जाएगी. बता दें कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा.

'अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने का प्रयास कर रही हैं'

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने चिट्ठी में कहा, ''यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप संसद, हमारे लोकतंत्र के मंदिर के कामकाज का भी राजनीतिकरण करने और जहां कोई विवाद नहीं है वहां अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने का प्रयास कर रही हैं. जैसा कि आपको विदित है, अनुच्छेद 85 के तहत संवैधानिक जनादेश का पालन करते हुए संसद सत्र नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं.''

'शायद आपका परम्पराओं की ओर ध्यान नहीं है'

उन्होंने कहा, ''पूर्ण रूप से स्थापित प्रक्रिया का पालन करते हुए ही संसदीय कार्य संबंधी मंत्रिमंडल समिति के अनुमोदन के पश्चात, राष्ट्रपति महोदया द्वारा 18 सितंबर से आरम्भ होने वाले संसद सत्र को बुलाया है. शायद आपका परम्पराओं की ओर ध्यान नहीं है. संसद सत्र बुलाने से पहले न कभी राजनैतिक दलों से चर्चा की जाती है और न कभी मुद्दों पर चर्चा की जाती है. महामहिम राष्ट्रपति जी के सत्र बुलाने के बाद और सत्र आरम्भ होने के पहले सभी दलों के नेताओं की बैठक होती है जिसमे संसद में उठने वाले मुद्दों और कामकाज पर चर्चा होती है.''

'सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए हमेशा तैयार'

प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा, ''मैं यह भी बताना चाहूंगा की हमारी सरकार किसी भी मुद्दे पर हमेशा चर्चा करने के लिए तैयार रहती है. वैसे तो आपने जिन मुद्दों का उल्लेख किया है वह सभी मुद्दे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कुछ ही समय पूर्व मानसून सत्र के दौरान उठाए गए थे और सरकार द्वारा उन पर जवाब भी दिया गया था.''

उन्होंने कहा, ''सत्र की कार्यसूची हमेशा की तरह स्थापित आचरण के अनुसार उचित समय पर परिचालित की जाएगी. मैं यह भी फिर से ध्यान दिलाना चाहता हूं कि हमारी संसदीय कार्यप्रणाली में चाहे सरकार किसी भी दल की रही हो, आजतक संसद बुलाने के समय कार्यसूची पहले से कभी भी परिमित नहीं की गई.''

मुझे पूर्ण विश्वास है कि संसद की गरिमा बनी रहेगी- प्रह्लाद जोशी

जोशी ने कहा, ''मुझे पूर्ण विश्वास है कि संसद की गरिमा बनी रहेगी और इस मंच का उपयोग राजनीतिक विवादों के लिए नहीं किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, मैं आगामी सत्र को सुचारू रूप से चलाने में आपके पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करता हूं जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय हित में सार्थक परिणाम सामने आ सकें.''

'पहले भी एजेंडे का पहले से खुलासा नहीं किया गया'

वहीं, मीडिया से बात करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा, ''पहले भी सत्र बुलाने से पहले विपक्षी दलों से सलाह-मशविरा नहीं किया गया... यह सरकार का विशेषाधिकार है... इससे पहले कभी भी जब अन्य सरकारें थीं, एजेंडे का पहले से खुलासा नहीं किया गया...''

बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया की तरफ से 9 मुद्दों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी. इसके बाद सरकार ने पत्र लिखकर जवाब दिया है.

पीयूष गोयल का कांग्रेस पर निशाना

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ''बहुत ही दुख की बात है कि श्रीमती सोनिया गांधी जी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष ने इसको (विशेष सत्र) भी राजनीतिक विवादों में डालने की कोशिश की है. मैं समझता हूं कि हमारी संसद भारत की शान है, भारत के लोकतंत्र का मंदिर है और उसको राजनीतिक विवादों में हमें घेरना नहीं चाहिए.''

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस हमेशा सभी परंपरागत संस्थाओं और संविधान को वाद-विवाद में डालने की कोशिश करती रहती है, उसकी मैं घोर निंदा करता हूं.'' उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और उनकी पार्टी को सदन के सत्र में भाग लेना चाहिए. इसी के साथ मंत्री गोयल ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी के पास कोई विषय नहीं है, वो विषयहीन है और आज के दिन सिर्फ और सिर्फ देश को बांटने के बयान देती है...''

यह भी पढ़ें- India or Bharat Issue: भारत या इंडिया...नाम पर घमासान के बीच क्या कुछ बोले राहुल गांधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहबाज सरकार की खुली पोल... पाकिस्तान में जैश के आतंकियों का खुल्लम खुल्ला रोड शो, भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी
शहबाज सरकार की खुली पोल... PAK में जैश के आतंकियों का खुल्लम खुल्ला रोड शो, भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी
यूपी में दो साल में 1.08 लाख गुमशुदा, HC सख्त, ACS गृह और DGP तलब, 23 मार्च को अगली सुनवाई
यूपी में दो साल में 1.08 लाख गुमशुदा, HC सख्त, ACS गृह और DGP तलब, 23 मार्च को अगली सुनवाई
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए

वीडियोज

Manipur में सरकार बनते ही हिंसा भड़की | Breaking News
Sansani: दिल्ली में मासूमों के सीक्रेट लुटेरे का कहर | Crime News
Janhit with Chitra Tripathi: PM modi ने गांधी परिवार की नीतियों पर उठाए सवाल | OM Birla | Congress
Parliament Session: संसद संग्राम की पूरी 'पिक्चर' देखिये | ABP News | Bharat Ki Baat
Sandeep Chaudhary: PM की जान का डर...विपक्ष कहे सरेंडर! | Rahul Gandhi | OM Birla | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज सरकार की खुली पोल... पाकिस्तान में जैश के आतंकियों का खुल्लम खुल्ला रोड शो, भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी
शहबाज सरकार की खुली पोल... PAK में जैश के आतंकियों का खुल्लम खुल्ला रोड शो, भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी
यूपी में दो साल में 1.08 लाख गुमशुदा, HC सख्त, ACS गृह और DGP तलब, 23 मार्च को अगली सुनवाई
यूपी में दो साल में 1.08 लाख गुमशुदा, HC सख्त, ACS गृह और DGP तलब, 23 मार्च को अगली सुनवाई
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, लिखा- प्यार में चमकिए
श्रीलंका ने माना पाकिस्तान का फैसला गलत, भारत से नहीं खेलने पर दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
श्रीलंका ने माना पाकिस्तान का फैसला गलत, भारत से नहीं खेलने पर दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
Newborn Constipation: न्यूबॉर्न बेबी में भी होती है कब्ज की शिकायत, जानें इन्हें पहचानने के तरीके
न्यूबॉर्न बेबी में भी होती है कब्ज की शिकायत, जानें इन्हें पहचानने के तरीके
पीएम मोदी किसी देश में एक भी कदम न रखें तो कैसे साइन होती है कोई डील, क्या है इसका तरीका?
पीएम मोदी किसी देश में एक भी कदम न रखें तो कैसे साइन होती है कोई डील, क्या है इसका तरीका?
Embed widget