एक्सप्लोरर

Parliament Special Session: संसद के 5 दिन पेश होंगे 8 बिल, जानिए देशभर में क्या होगा असर

Parliament Special Session 2023: संसद का विशेष सत्र जारी है. पांच दिन चलने वाले सत्र में सरकार ने 8 विधेयकों को पटल पर रखने की घोषणा की है.

Parliament Special Session Bills: संसद के विशेष सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. सरकार की ओर से आठ विधेयकों को सदन में पेश किया जाएगा. इन विधेयकों के पास होने से चुनाव प्रक्रिया, बुजुर्ग नागरिकों को सुविधा, मीडिया संस्थानों के रजिस्ट्रेशन, कोर्ट की प्रक्रिया और डाकघर आदि पर विशेष प्रभाव पड़ेगा. आइए हम बताते हैं आपको सरकार ने सदन में किन विधेयकों को पेश करने का निर्णय लिया है और उनके क्या प्रावधान है.

द रिपिलिंग और अमेंडिंग बिल (The Repealing and Amending Bill)
पहला बिल निरसन और संशोधन विधेयक 2023 है. यह 60 पुराने कानूनों में संशोधन और निष्प्रभावी करने से संबंधित है. इसमें से एक कानून तो 137 साल पुराना है जो अंग्रेजी हुकूमत के समय लोगों पर शासन के लिए बनाया गया था.

द पोस्ट ऑफिस बिल
द पोस्ट ऑफिस बिल इसी साल अगस्त में लाया गया था. ये बिल पोस्ट ऑफिस एक्ट 1898 को रिप्लेस कर देगा. इस बिल को लेकर भी विरोध है. क्योंकि इसमें कई ऐसे प्रावधान है जो डाकघर अधिकारियों को छूट देते हैं. जैसे अगर किसी का पार्सल खो गया तो डाक अधिकारी पर केस नहीं हो सकेगा. किसी ने पार्सल भेजा तो उस पर अधिकारी निगरानी कर सकेंगे. उसमें क्या भेजा गया है, कहीं वह देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक तो नहीं है, किसी अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नुकसान तो नहीं पहुंचाने वाला है. अगर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक कोई चीज होगी तो डाक अधिकारी उसे खोलकर चेक कर सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर नष्ट भी कर सकेंगे.

अधिवक्ता बिल
तीसरा अधिवक्ता संशोधन विधेयक है. इसमें एक ही विधेयक से कानूनी पेशे को रेगुलेट करना और दलालों पर नकेल कसना संभव होगा. कोर्ट में कई ऐसे लोगों की भरमार होती है जो कानूनी प्रक्रिया को बाधित और प्रभावित करते हैं. इस कानून के जरिए उनकी पहचान कर कोर्ट में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. इस पर अमल नहीं होने पर सजा का भी प्रावधान होगा.

 द प्रेस और प्रिडिकल रजिस्ट्रेशन बिल
ये बिल 1 अगस्त को मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में पेश किया गया था. यह मीडिया संस्थानों के पंजीकरण से जुड़ा हुआ है. इसके तहत एक प्रेस रजिस्ट्रार की नियुक्ति होगी जो समाचार पत्रों के लिए रजिस्टर रखेगा.

वरिष्ठ नागरिक कल्याण विधेयक
यह विधेयक बुजुर्ग नागरिकों के भरण पोषण और सुरक्षा से जुड़ा है. इसके तहत बुढ़ापे में मां-बाप के लिए वित्तीय मदद, सुरक्षा और चिकित्सीय जरूरतों को पूरा की अनिवार्यता है.

जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन बिल
यह विधेयक राज्य‌ के एससी, एसटी और अन्य वंचित समुदायों को नौकरियों में आरक्षण से संबंधित है.

जम्मू कश्मीर एससी ऑर्डर बिल
यह विधेयक जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अल्पसंख्यक वाल्मीकि समुदाय को शेड्यूल्ड कास्ट कैटेगरी में शामिल करने से संबंधित है.

द कॉन्स्टिट्यूशन एसटी बिल
इस बिल को मानसून सत्र के दौरान 24 जुलाई को सरकार ने राज्यसभा में पेश किया था. इसके तहत छत्तीसगढ़ के मेहरा समुदाय को एसटी कैटेगरी में शामिल करने का प्रावधान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
'दिल्ली में अपने आलाकमान के सामने...' एचडी कुमारस्वामी ने CM शिवकुमार पर साधा निशाना
'दिल्ली में अपने आलाकमान के सामने...' एचडी कुमारस्वामी ने CM शिवकुमार पर साधा निशाना
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget