एक्सप्लोरर

एसआईआर और ‘चुनावी धांधली‘ को लेकर लोकसभा में हंगामा, आयकर और खेल संबंधी विधेयक पारित

संसद में सोमवार को विपक्षी हंगामे के साथ कार्यवाही शुरू हुई और इसी बीच सदन ने आयकर विधेयक समेत चार महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी प्रदान की. एसआईआर मुद्दे को लेकर विपक्ष ने नारेबाजी की.

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित चुनावी धांधली के मुद्दे पर लोकसभा में सोमवार (11 अगस्त, 2025) को विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण गतिरोध बना रहा. हालांकि सदन ने आयकर विधेयक समेत चार महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी प्रदान की.

विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. सदन में मानसून सत्र की शुरुआत से ही कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं.

सदन में पारित हुए ये विधेयक

सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे फिर शुरू होने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर (संख्यांक 2) विधेयक, 2025 और कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया. खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2025 पेश किया.

इसके बाद, राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक, 2025 को विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी के बीच ध्वनि मत से पारित कर दिया गया. इन दोनों विधेयकों को सदन में 23 जुलाई को पेश किया गया था. सदन में इन पर सोमवार को चर्चा हुई और इन्हें पारित कर दिया गया.

एसआईआर को लेकर संसद से निर्वाचन आयोग तक मार्च 

सदन में सोमवार को विपक्ष के अधिकतर सदस्यों की गैर-मौजूदगी में शांति से विधेयकों पर चर्चा शुरू हुई. हालांकि लगभग 20 मिनट बाद विपक्ष के सांसद सदन में पहुंचे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. गौरतलब है कि कांग्रेस समेत विपक्ष के अनेक दलों के सांसदों ने एसआईआर के विरोध में सोमवार को संसद से निर्वाचन आयोग तक मार्च निकाला और उन्हें संसद मार्ग पर पीटीआई बिल्डिंग के पास रोक लिया गया और बाद में हिरासत में लिया गया. सदस्यों को बाद में संसद मार्ग थाने से छोड़ा गया.

सदन में शोर-शराबा नहीं थमने पर पीठासीन सभापति संध्या राय ने अपराह्न करीब पौने तीन बजे सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे फिर से आरंभ होने पर स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही और विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए.

हंगामा करते हुए आसन के समीप पहुंचे विपक्षी सांसद 

हंगामे के बीच ही, सदन ने आयकर (संख्यांक 2) विधेयक, 2025 और कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2025 को ध्वनिमत से मंजूरी दी. आयकर संबंधी नया विधेयक आयकर अधिनियम, 1961 का स्थान लेगा कराधान विधि (संशोधन) विधेयक का उद्देश्य एकीकृत पेंशन योजना के अंशधारकों को कर छूट प्रदान करना है.

इससे पहले, पूर्वाह्न 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया, वहीं विपक्षी सांसद हंगामा करते हुए आसन के समीप आ गए. बिरला ने प्रदर्शन कर रहे सदस्यों से कहा, ‘आपको नारेबाजी करना है, तख्तियां दिखाना है और प्रदर्शन करना है तो संसद परिसर के बाहर कीजिए. संसद महत्वपूर्ण चर्चा और विधेयक पारित करने के लिए है.’

शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित

उन्होंने कहा, ‘देश की जनता यह सब देख रही है. सदन की कार्रवाई चलने दें, मैं सभी सदस्यों को हर विषय पर बोलने का पर्याप्त अवसर दूंगा.’ शोर-शराबा नहीं थमने पर उन्होंने 11 बजकर 14 मिनट पर कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया.

सरकार यह स्पष्ट कर चुकी है कि सदन में कामकाज के नियमों और परिपाटियों के तहत निर्वाचन आयोग के कार्यक्षेत्र से संबंधित विषय पर लोकसभा में चर्चा नहीं हो सकती. विपक्ष ने जोर दिया है कि सरकार को चुनाव में धांधली के व्यापक मुद्दे पर चर्चा करानी चाहिए, क्योंकि इस विषय पर पहले भी संसद में चर्चा हुई है.

ये भी पढ़ें:- टेरर फंडिंग केस: यासीन मलिक को फांसी की सजा दिलाने की NIA की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget