एक्सप्लोरर

संसद की सुरक्षा में चूक मामले को ममता बनर्जी ने बताया गंभीर मामला, कहा- 'गृह मंत्री कर चुके हैं स्वीकार'

Parliament Security Breach: इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने से पहले सीएम ममता बनर्जी ने संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर प्रतिक्रिया दी. 20 दिसंबर को वह पीएम मोदी से मुलाकात भी करेंगी.

Mamata Banerjee on Parliament Security Breach: संसद भवन की सुरक्षा में चूक मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चिंता व्यक्त करते हुए इसे काफी गंभीर मामला बताया. दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, "संसद की सुरक्षा में सेंध एक गंभीर मामला है. यह एक बड़ी चूक है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री पहले ही स्वीकार कर चुके हैं. उन्हें इसकी जांच करने दीजिए."

पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात

सीएम ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य केंद्रों को भगवा रंग में रंगने संबंधी केंद्र के निर्देश का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पार्टी यह भी तय करने की कोशिश कर रही है कि लोगों को क्या खाना या पहनना चाहिए.  तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रही हैं. पश्चिम बंगाल की बकाया धनराशि जारी करने की मांग को लेकर वह 20 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी.

ममता बनर्जी की चुप्पी पर उठे थे सवाल

इससे पहले बंगाल में विपक्षी दलों ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा के पश्चिम बंगाल से संबंध होने के खुलासे के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल उठाया था. जांच एजेंसी ललित झा के माओवादियों से संभावित संबंध होने की भी जांच कर रही है. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित वरिष्ठ बीजेपी के नेताओं ने सीएम की चुप्पी पर निशाना साधा था.

मास्टमाइंड था आरोपी ललित झा

अमित मालवीय ने कहा था कि मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के विधायक के साथ ललित झा के संबंध के बारे में चुप नहीं रह सकते हैं. सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर राज्य में विभाजनकारी और अलगाववादी तत्वों को सीधे संरक्षण देने का आरोप लगाया था.

13 दिसंबर को संसद के दर्शक दीर्घा से दो शख्स नीचे लोकसभा सदन में कूद गया और स्पीकर की ओर बढ़ने लगा. आरोपी ललित झा को इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है कि क्योंकि उसने ही सबको प्लान बताया था कि कौन क्या करेगा.

ये भी पढ़ें: Parliament Security Breach: राहुल गांधी ने बेरोजगारी को बताया संसद में सुरक्षा चूक की वजह, बीजेपी बोली- 'नॉन सीरियस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget