एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा सेंध: कितने किरदार? बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया पुलिस अधिकारी का इंजीनियर बेटा, यूपी में भी एक शख्स से सवाल-जवाब

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने बैंगलोर से एक इंजीनियर को हिरासत में लिया है. उसके पिता पुलिस ऑफिसर हैं. यूपी में भी एक शख्स से पूछताछ हुई है.

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंधमारी मामले में दो और किरदारों के बारे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को पता चला है. गिरफ्तार किये गये आरोपियों से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की है. इसके पहले उनके बयान और निशान देही के आधार पर देश के अलग-अलग हिस्सों में दो और लोगों से सवाल जवाब हुए हैं.

इनमें से बैंगलोर के एक इंजीनियर को हिरासत में लिया गया है जबकि उत्तर प्रदेश के जालौन में भी एक शख्स से लंबी पूछताछ की गई है. एबीपा न्यूज के सूत्रों ने बताया है कि संसद भवन मामले में पुलिस की जांच में दो और संदिग्धों के नाम सामने आ रहे हैं.

बेंगलुरु में इंजीनियर हिरासत में, यूपी में भी पूछताछ
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने कर्नाटक के बागलकोट शहर से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लिया है. उसका नाम साई कृष्णा है. उसके पिता टॉप पुलिस ऑफिसर हैं. साई मनोरंजन का दोस्त बताया जा रहा है. बुधवार देर रात तक पुलिस ने उससे पूछताछ की जिसके बाद हिरासत में लेकर दिल्ली लाया जा रहा है.

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के जालौन के अतुल कुलश्रेष्ठ नाम के शख्स से भी पुलिस ने पूछताछ की है. अतुल कुलश्रेष्ठ 50 साल का है और बेरोजगार है. दोनों के बयान रिकॉर्ड किए गए हैं और संसद मामले में उनकी संलिप्तता की जांच हो रही है. सुरक्षा में सेंघ लगाने के मामले में इनकी कोई भूमिका थी या नहीं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है.

संसद में किया था विरोध प्रदर्शन
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा में 13 दिसंबर को दो व्यक्ति - सागर शर्मा और मनोरंजन डी. - शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से सदन कक्ष में कूद गए थे और इस दौरान ‘केन’ से पीला धुआं छोड़ा और नारे लगाए. दोनों को बाद में कुछ सांसदों ने पकड़ लिया था.

लगभग उसी समय, संसद भवन परिसर के बाहर दो लोगों अमोल शिंदे और नीलम देवी ने ‘‘तानाशाही नहीं चलेगी’’ के नारे लगाते हुए ‘केन’ से रंगीन धुआं छोड़ते हुए प्रदर्शन किया था. चारों के अलावा पुलिस ने कथित मुख्य साजिशकर्ता ललित झा और महेश कुमावत को भी गिरफ्तार किया है. उन पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कर्नाटक में आरोपियों ने की थी मीटिंग
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने ‘मेटा’ से कई व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों के साथ-साथ उनकी 'चैट' का विवरण लिया है. यह भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर चलाते थे. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सुरक्षा में सेंध की योजना बनाने के लिए ‘सिग्नल’ एप पर भी बात करते थे और पिछले साल कर्नाटक के मैसूर में मिले थे.

एक अधिकारी ने कहा कि मैसूर के रहने वाले मनोरंजन ने पांचों का यात्रा खर्च वहन किया था. पुलिस उन चार आरोपियों के फर्जी सिम कार्ड प्राप्त करने की कोशिश कर रही है जिनके मोबाइल फोन राजस्थान में झा और कुमावत द्वारा कथित तौर पर नष्ट कर दिए गए थे.

 ये भी पढ़ें:Parliament Security Breach: सभी को एक साथ बिठाकर हुई पूछताछ, संसद सुरक्षा चूक मामले में आज आरोपियों की कोर्ट में पेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में हंगामे पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, बोलीं- विरोध करें, लेकिन...
संसद में हंगामे पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, बोलीं- विरोध करें, लेकिन...
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
NEET नहीं अब E-20 है CJP का टारगेट, अभिजीत दीपके ने बना लिया तगड़ा प्लान
NEET नहीं अब E-20 है CJP का टारगेट, अभिजीत दीपके ने बना लिया तगड़ा प्लान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget