एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: लोकसभा के अंदर कैन से छोड़ा था पीला धुआं, 15 महीने से नहीं मिली जमानत; अगली सुनवाई 24 जुलाई को

Parliament Security Breach: दिसंबर 2023 में 6 लोगों ने संसद में अवैध तरीके से प्रवेश कर हंगामा मचाया था. दो लोगों ने तो लोकसभा के अंदर घुसकर पीला धुआं छोड़कर अपना विरोध जताया था.

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में आरोपी डी. मनोरंजन की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने उसे जमानत देने से मना कर दिया था. इस मामले में अब अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी.

दिसंबर 2023 में 6 लोगों ने संसद में अवैध तरीके से प्रवेश कर हंगामा मचाया था. डी मनोरंजन इन्हीं 6 में से एक हैं. मैसूर के डी मनोरंजन और लखनऊ के सागर शर्मा लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच कूद पड़े थे. उन्होंने नारेबाजी करते हुए पीले धुएं वाले कैन खोल दिए थे, जिससे पूरे सदन में पीला धुआं छा गया था. इससे वहां मौजूद सांसदों में हड़कंप मच गया था.

इसी तरह नीलम देवी और अमोल शिंदे ने संसद के बाद बाहर इसी तरह का धुआं फैलाया. ललित झा को संसद के अंदर की इस घटना का वीडियो बनाने की जिम्मेदारी थी, वहीं विशाल शर्मा भी इस टीम का हिस्सा था. सभी आरोपियों को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया था. यूएपीए की धारा 13, 16 और 18 और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत इन पर आरोप लगाए गए थे. सभी छह आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

अजीब तरह का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला कि सभी आरोपी भगत सिंह फैन क्लब नाम के सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़े हुए थे. आरोपियों के वकील का कहना था कि इन लोगों ने प्रशासनिक तंत्र, बेरोजगारी, गरीबी, मौद्रिक अस्थिरता, अर्थव्यवस्था, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्धे पर सरकार का ध्यान खींचने के लिए यह कदम उठाया था. वकील ने इन लोगों की जमानत याचिका पर यह भी दलील दी थी कि ये लोग सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के सच्चे अनुयायी हैं और इनका मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था. 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget