एक्सप्लोरर

Congress On CM Yogi: 'हम पर नहीं, यूपी पर ध्यान दें', राहुल गांधी को सीएम योगी ने कहा नमूना तो भड़क गई कांग्रेस

Congress On CM Yogi: सीएम योगी ने एक पॉडकास्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'नमूना' कहा. इस पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने उन्हें राहुल गांधी की बजाय राज्य पर ध्यान देने की सलाह दी है.

Congress On CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पॉडकास्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 'नमूना' कहा है. अब इस पर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है. कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने उन्हें राहुल गांधी की जगह यूपी की कानून व्यवस्था पर ध्यान देने की सलाह दी है. उन्होंने यह भी कहा है कि यूपी सीएम से महाकुंभ में मारे गए लोगों को मुआवजा देने की तो बन नहीं रही है और इधर-उधर की बातें कर रहे हैं.

के. सुरेश ने कहा, 'यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने कांग्रेस नेताओं और राहुल गांधी पर हमला किया है. इस पर जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है.' उन्होंने कहा, 'योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को 25 लाख रुपये देने का वादा किया, लेकिन अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया. उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चरमरा चुकी है, लेकिन वे कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन पर आरोप लगाते फिर रहे हैं.

सीएम योगी ने क्या कहा था?
एएनआई के एक पॉडकास्ट में सीएम योगी ने कहा था, 'भारत जोड़ो यात्रा वास्तव में भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है. राहुल गांधी भारत के बाहर भारत की आलोचना करते हैं. हमारा देश उनके स्वभाव और इरादों को समझ चुका है. भारत की राजनीति में और भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने रहना चाहिए ताकि एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे.'

इस पॉडकास्ट में सीएम योगी ने कांग्रेस पर खूब निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस हमेशा से अयोध्या विवाद को विवाद ही रहने देना चाहते थे. वो काशी की संकरी गली पर सारी जिंदगी राजनीति करते रहे हैं, लेकिन गांदी जी ने तो 1916 में ही काशी की संकरी गली पर कड़ी टिप्पणी की थी. तो कांग्रेस ने अपने शासन में इसका समाधान क्यों नहीं किया? उन्होंने महात्मा गांधी का सपना क्यों पूरा नहीं किया? बापू के सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया. कांग्रेस ने अपने राज में तीन तलाक को खत्म क्यों नहीं किया? कुंभ को इतने गौरव और दिव्यता के साथ क्यों नहीं प्रचारित किया? वह देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विश्व स्तरीय मॉडल देने में क्यों विफल रही?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget