एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक में आरोप‍ियों को किसने दिए पैसे? जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

Parliament Security Breach Case: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 6 आरोप‍ियों से द‍िल्‍ली पुल‍िस लगातार पूछताछ कर रही है. स्‍पेशल सेल की टीम ने दूसरी बार उनको आमने-सामने ब‍िठाकर पूछताछ की है. 

Parliament Security Breach Case: संसद में 13 दिसंबर, 2023 को हुई सुरक्षा चूक के मामले में गिरफ्तार 6 आरोपियों से दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने दूसरी बार आमने-सामने पूछताछ की. सूत्रों ने मंगलवार (2 जनवरी) को यह जानकारी दी. 

सूत्रों ने बताया कि सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम आजाद, अमोल शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत 5 जनवरी तक पुलिस हिरासत में हैं. उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक मकसद के बारे में उनसे पूछताछ की गई है.   

पुलिस सूत्र के मुताबिक, नीलम और मनोरंजन को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित स्‍पेशल सेल की 'काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट' के कार्यालय में, तथा अन्य 4 को स्‍पेशल सेल की अलग-अलग यून‍िट्स  में रखा गया है. आरोपियों से स्‍पेशल सेल की अलग-अलग टीम पूछताछ कर रही हैं. 

20 दिसंबर को भी हुई आमने-सामने पूछताछ  

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 30 और 31 दिसंबर को उन्हें आमने-सामने पूछताछ के लिए 'काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट' के कार्यालय में लाया गया था. जांचकर्ता घटना के क्रम और प्रत्येक आरोपी की भूमिका की पुष्टि करना चाहते थे. इससे पहले, आरोपियों से 20 दिसंबर को आमने-सामने पूछताछ की गई थी. 

13 दिसंबर, 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले की गत साल बरसी वाले दिन शर्मा और मनोरंजन शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे. उन्होंने कैन से पीला धुआं छोड़ा और नारेबाजी की. बाद में सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया. करीब उसी समय, शिंदे और नीलम ने संसद परिसर के बाहर नारे लगाते हुए कैन से रंगीन धुआं उड़ाया. 

पुल‍िस को शक, आरोपियों के 'आका' के इशारे पर हुआ काम

आरोपी 'भगत सिंह फैन क्लब' फेसबुक पेज का हिस्सा थे. उन्होंने पूछताछ के दौरान कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी और मणिपुर हिंसा तथा किसान आंदोलन जैसे मुद्दों पर सरकार को संदेश भेजना था. जांचकर्ताओं को संदेह है कि आरोपियों ने एक 'आका' के इशारे पर काम किया और उन्हें धन मिला. 

आरोपियों का 'पॉलीग्राफ' टेस्‍ट कराने की योजना

अधिकारियों ने मनोविश्लेषण भी किया है और आरोपियों का 'पॉलीग्राफ' टेस्‍ट (Polygraph Test) करने की योजना बनाई है. सभी छह आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में घात लगाकर आतंकी हमले जैसी घटनाओं से न‍िपटने की तैयारी, अमित शाह ने दिल्ली में की हाई लेवल मीट‍िंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन - 'असम पुलिस की...'
हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन - 'असम पुलिस की...'
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
थप्पड़ कांड पर भड़के राहुल गांधी, बोले - 'ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि...'
'वोटर से डर लगना बंद हो गया', दिल्ली थप्पड़ कांड पर भड़के राहुल गांधी

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget