एक्सप्लोरर

'45 मिनट के पास पर रुके 2 घंटे', संसद की सुरक्षा में चूक के बाद सर्वदलीय बैठक में उठे ये सवाल

Parliament Security Breach: संसद में हुई सुरक्षा चूक को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. इस मीटिंग में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जांच जारी है. आगे इस तरह की घटना नहीं हो, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे.

Lok Sabha Security Breach: संसद में बुधवार (13 दिसंबर) को हुई सुरक्षा चूक को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बुलाई गई बैठक में कई अहम खुलासे हुए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कई विपक्षी नेताओं ने मीटिंग में सुरक्षा प्रोटोकॉल की कई कमियों के बारे में बताया. 

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा कक्ष में कूदने वाले दो आरोपियों मनोरंजन डी और सागर शर्मा के पास 45 मिनट की अवधि वाले पास थे, लेकिन वे नियमों का उल्लंघन करते हुए करीब दो घंटे तक दर्शक दीर्घा में रहे. 

क्या दावा किया?
सूत्रों ने कहा कि विशेष निदेशक (सुरक्षा) से लेकर सुरक्षा सहायक ग्रेड- द्वितीय तक के सुरक्षा अधिकारियों के स्वीकृत पदों की संख्या 301 है, जबकि कार्यरत 176 हैं और 125 पद रिक्त हैं.  सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा सहायक ग्रेड- द्वितीय में स्वीकृत 72 पदों के मुकाबले, मौजूदा संख्या नौ है.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा सहायक ग्रेड- प्रथम के अधिकारियों की मौजूदा संख्या 24 है, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 69 है. सूत्रों ने दावा किया कि 10 साल से अधिक समय से कोई नई भर्ती नहीं हुई है.

कांग्रेस ने उठाए ये सवाल
बैठक में शामिल कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने कई मामले उठाए. उन्होंने कहा, '' सदन में कूदकर आने वाले शख्स का समय खत्म होने के बाद भी वो कैसे यहां ठहरे रहे. साल 2001 में जो सदन में आतंकवादी हमला हुआ तो सुरक्षाकर्मी और निहत्थे लोगों ने इस अटैक को रोका था. सुबह ही इसकी बरसी थी. कई दिनों से चर्चा थी कि कोई आतंकी संगठन सदन में हमला करेगी. ये जानकर भी सूरक्षा में इतनी बड़ी चूक क्यों हुई? ये सवाल है.'' 

लोकसभा स्पीकर ने किया ये दावा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मीटिंग के दौरान सभी दलों के सदस्यों को आश्वासन दिया कि 2001 के संसद पर आतंकवादी हमले की बरसी पर हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाएगी और सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे. 

पांच लोग पकड़े और एक फरार
दिल्ली पुलिस ने मामले में पांच लोगों को पकड़ा और एक फरार है. पकड़े गए लोगों की पहचान मनोरंजन डी, सागर शर्मा, नीलम, अमोल शिंदे और विक्की के रूप में हुई है. वहीं फरार चल रहे आरोपी का नाम ललित है. 

ये भी पढ़ें- Parliament Security Breach: 6 लोगों ने मिलकर लगाई संसद की सुरक्षा में सेंध, 5 हिरासत में, सभी का मोबाइल लेकर एक हुआ फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget