एक्सप्लोरर

'बीजेपी के राज में दो बार हुई संसद की सुरक्षा में चूक', कांग्रेस का बड़ा हमला

Lok Sabha Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सदन का सत्र तक नहीं करा पा रहे.

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में विपक्षी दल सरकार पर हमलावर है. इस बीच कांग्रेस ने शुक्रवार (15 दिसंबर) को कहा कि संसद पर दो बार हमला हुआ है. इन दोनों समय बीजेपी सत्ता में रही है. 

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, ''बीजेपी देश में सत्ता में है. पिछले दो से तीन दिन में संसद में क्या हुआ वो आप सब जानते हैं. जो राष्ट्रीय सुरक्षा की बात कर रहे हैं वो सत्र नहीं करा पा रहे. दो बार संसद पर हमला हुआ है. दोनों समय सरकार में बीजेपी रही.'' दरअसल, संसद पर 2001 में हुए आतंकी हमले के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार थी. 

अमित शाह का किया जिक्र
केसी वेणुगोपाल  ने आगे कहा कि लोग बेरोजगारी, महंगाई और सरकान के काम नहीं करने से लोग नाखुश हैं.  सरकार सिर्फ भाषण दे रही है. इतनी बड़ी संसद बनाई है. हमसे कहा गया कि सबसे सुरक्षित भवन है, लेकिन इसी में ये घटना हो गई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि विपक्ष और कांग्रेस राजनीति कर रही है.

गृह मंत्री अमित शाह से लगातार विपक्ष सदन में पूरे मामले को लेकर बयान देने की मांग कर रहा है.. 

संसद की सुरक्षा में चूक में ये लोग रहे शामिल
संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार (13 दिसंबर) को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान करीब दोपहर एक बजे दर्शक दीर्घा से मनोरंजन डी और सागर शर्मा सदन के भीतर कूद गए और केन के जरिये धुआं फैला दिया. इस दौरान ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली केन लेकर परिसर में नीलम और अमोल शिंदे तानाशाही नहीं चलेगी का नारा लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे. 

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में पूरे मामले को लेकर मनोरंजन, सागर, नीलम, अमोल, ललित झा और विक्की है. विक्की को छोड़कर अन्य पांचों आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में पटियाला हाउस कोर्ट भेज चुकी है. 

ये भी पढ़ें- संसद की सुरक्षा में चूक: मास्टरमाइंड ललित झा 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर, कोर्ट में आज क्या हुआ?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget