एक्सप्लोरर

पारले-जी ने तोड़ा 82 साल की बिक्री का रिकॉर्ड, यूजर बोले- ये बिस्किट नहीं इमोशन है

दुनिया भर में कोरोना कहर बरपाया हुआ है. कोरोना वायरस को देखते हुए मार्च के महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है. जहां एक ओर कई कंपनियां बंद रहीं, वहीं पारले ने इन 3 महीनों में रिकोर्ड तोड़ बिक्री कर दी.

नई दिल्ली: घर-घर की पहचान बन चुकी पारले जी बिस्किट को लॉकडाउन के दौरान बेहद फायदा हुआ है. जहां कोरोना काल में सभी कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा है तो वहीं पारले-जी बिस्किट की इतनी अधिक बिक्री हुई है कि उसने पिछले 82 सालों का रेकॉर्ड तोड़ दिया है. इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि कोरोना काल में लोगों ने घर में पारले जी बिस्किट की इस्तेमाल किया. वहीं गरीबों और जरूरतमंदों में भी लोगों ने बिस्किट बांटा. सबकी पहली पसंद पारले जी बिस्किट रही. इसी वजह से कंपनी की सेल लॉकडाउन में काफी अच्छी रही.

इतिहास की सबसे अधिक बिक्री रही पारले की

सन 1938 से पारले लोगो का फेवरेट बना हुआ है. 82 साल से बिक रहे पारले के बिस्किट ने अब तक के इतिहास में सबसे अधिक बिक्री की है. पारले ने सेल्स नंबर तो नहीं बताए लेकिन पिछले 8 दश्को में ये 3 महीने का लॉकडाउन का वक्त काफी अच्छा साबित हुआ.  कई यूजर्स ने तो यहां तक लिखा कि ये बिस्किट नहीं बल्कि इमोशन है.

पारले प्रोडक्टस कैटेगरी हेड मयंक शाह की माने तो मार्केट शेयर में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. जिसमें 80 से 90 फीसदी ग्रोथ पारले-जी की सेल से हुई है. बताया जा रहा है कि पारले ने लॉकडाउन की घोषणा के बाद ही अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया था. इनमें कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान भी दिया था. उनके आने-जाने की व्यवस्था की गई थी. ताकि सभी कर्मचारी सुरक्षित तरीके से अपना काम कर सकें. वहीं फैक्ट्रियों के शुरुआत होने पर कंपनियों ने उन प्रोडक्टस पर ज्यादा ध्यान का निर्णय लिया जिनकी बिक्री इस लॉकडाउन समय में ज्यादा हुई है.

कंपनी ने पिछले 2 साल में अपने डिस्ट्रीब्यूशन पर किया फोक्स

एफएमसीजी प्लेयर्स पर एक रिसर्च करने वाले क्रिसिल रेटिंग्स के सीनियर डायरेक्टर अनुज सेठी का कहना है कि मार्केट में जो कुछ भी उपलब्ध था ग्राहक उसे खरीद रहे थे. फिर चाहे वो प्रीमियम हो या इकनॉमी. कुछ प्लेयर्स ने प्रीमियम वैल्यू पर फोक्स बनाए रखा. बताया जा रहा है कि प्लेयर्स ने पिछले करीब 2 साल में अपना डिस्ट्रीब्यूशन पर फोकस किया. जिसका रिज्लट उन्हें कोरोना दौर में मिला.

कहा जा रहा है कि केवल पारले ही नहीं बल्कि बल्कि अन्य कई कंपनियों के बिस्किट भी काफी बिके. विशेषज्ञों की माने तो ब्रिटेनिया का गुड डे, टाइगर समेत बार्बन और मेरी जैसे अन्य कई बिस्किट की ब्रिक्री काफी अच्छी रहीं. 3 महीने से चल रहे लॉकडाउन में पारले बिस्किट की डिमांड तेज़ी से बड़ी. जिसको देखते हुए कंपनी ने अपने डिस्ट्रीब्यूशन चैनल को एक हफ्ते में रीसेट कर दिया. जिससे रिटेलर के पास बिस्कुट की कमी ना हो. मयंक शाह का कहना है कि लॉकडाउन के वक्त लोगों के लिए पारले बिस्किट आसान खाने का रूप बना रहा. उनका ये भी कहना था कि इसकी कम कीमत होने के कारण भी ये उन लोगों का खाने का रूप बना जिसके पास रोटी के लिए पैसे नहीं थे.

ये भी पढ़े.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget