एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा से पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे तुम्हारी मां के हाथ का चूरमा खाना है'

PM Modi Interaction: पीएम मोदी ने एक-एक प्लेयर से अनुभव को जानने के बाद विश्वास जताया कि यह दल देश को पिछले ओलंपिक की तरह ही गौरवान्वित करेगा और 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा. 

PM Modi Interaction with Indian Contingent for Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक के लिए रवाना हो रहे 120 भारतीय दलों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (5 जुलाई 2024) सुबह मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से न केवल बातचीत की, बल्कि उनका हौसला भी बढ़ाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक-एक प्लेयर से उसके अनुभव को जानने के बाद विश्वास जताया कि यह दल देश को पिछले ओलंपिक की तरह ही गौरवान्वित करेगा और देश के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा. 

नीरज चोपड़ा से कही ये बात

इस दौरान पीएम मोदी ने जेवलिन थ्रो चैंपियन नीरज चोपड़ा से भी बात की. नीरज से बात करते हुए पीएम मोदी ने एक खास डिमांड कर दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा के साथ मजाकिया अंदाज में बात करते हुए कहा कि मुझे तुम्हारी मां की ओर बनाया गया 'चूरमा' (हरियाणा और राजस्थान का एक लोकप्रिय खाना) चाहिए. नीरज चोपड़ा ने ने भी प्रधानमंत्री की डिमांड को स्वीकारा और हंसते हुए कहा कि सर अगली बार जरूर लेकर आऊंगा.

पीएम बोले- तुम्हारी मां के हाथ का ही चूरमा खाना है

दरअसल सबसे पहले नीरज चोपड़ा ने पीएम मोदी का अभिवादन करते हुए कहा, “नमस्कार सर, कैसे हैं? जिस पर पीएम मोदी ने हंसते हुए जवाब दिया, मैं वैसा ही हूं. इसके बाद पीएम मोदी ने मजाक में कहा, मेरा चूरमा अभी तक नहीं आया है, जिससे हर कोई हंसने लगा. शरमाते हुए और मुस्कान के साथ नीरज ने जवाब दिया, इस बार हरियाणा वाला चूरमा खिलाएंगे सर, पिछली बार दिल्ली का चीनी वाला खाया था. प्रधानमंत्री ने घर का बना चूरमा खाने की अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा, मुझे तुम्हारी मां के हाथ का चूरमा खाना है. इस मजाकिया बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज को पेरिस ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे फिट रहने और चोट से मुक्त रहने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें

Arvind Kejriwal Bail Plea: मैं आतंकवादी नहीं, हाईकोर्ट में क्यों बोले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget