एक्सप्लोरर

भारत में 350 आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में पाक, मुजाहिद रेजिमेंट को किया तैनात

पाकिस्तान ने घुसपैठ को सहयोग देने के इरादे से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जम्मू-कश्मीर के राजौरी के सामने एयर डिफेंस गन, आर्टिलरी, और 102 MM मोर्टार को तैनात किया है.

नई दिल्ली: आतंक का 'एक्सपोर्टर' पाकिस्तान एक बार फिर बड़े पैमाने पर घुसपैठ की साजिश रच रहा है. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों ने गर्मियों में बड़े पैमाने पर घुसपैठ की प्लानिंग बनाई है और इस प्लानिंग में साथ देगी पाकिस्तानी सेना. रेंजर्स कवर फायरिंग कर घुसपैठ कराने की कोशिश करेंगे. खुफिया रिपोर्ट की मानें तोजम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर के सामने पाकिस्तानी सेना अपनी FDLs (अग्रिम चौकियां) को मजबूत कर रहा है. और यहां पर मुजाहिद रेजिमेंट की नई कंपनियां तैनात की जा रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने घुसपैठ को सहयोग देने के इरादे से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जम्मू-कश्मीर के राजौरी के सामने एयर डिफेंस गन, आर्टिलरी, और 102 MM मोर्टार को तैनात किया है. यानि इसका इस्तेमाल सीमापार से फायरिंग के लिए भी होगा.

सरकार को भेजी गई खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने फॉरवर्ड डिफेंस लोकेशन "जब्बार" में आतंकियों को कवर फायरिंग देने के लिए "642 मुजाहिद बटालियन" को भी तैनात किया है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकी भेजने के लिए पाकिस्तान ने 3 और जगहों (पीर कालंजर, डोतिल्ला, KG TOP) पर कवर फायर के लिए क्रमशः 801, 701 और 656 मुजाहिद बटालियन को तैनात किया है.

भारत-पाकिस्तान के बीच बहाल हुई ‘ट्रैक 2’ की डिप्लोमेसी

खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान आर्मी सबसे ज्यादा राजौरी सेक्टर से 100 से ज्यादा आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है. और इसी इरादे से पीओके में 4 बड़े लॉन्चिंग पैड पाक आर्मी और ISI ने बनाया है. हालांकि दूसरे लॉन्चिंग पैड पर भी तकरीबन 240 आतंकियों का दस्ता घुसपैठ की फिराक में है.

आपको बता दें कि फरवरी में भारतीय सेना ने दावा किया था कि 30 के करीब आतंकी भारत में घुसपैठ की तैयारी में हैं. सेना ने कहा था, ''पीर पंजाल के दक्षिण में 185-220 आतंकवादी और उत्तर में 190-225 आतंकवादी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं."

चुनावों में समर्थन की फिराक में सिखों के साथ आतंकी हाफिज सईद ने बैठक की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget