एक्सप्लोरर

जनवरी 2018 में सरहद पर पाकिस्तान ने 192 बार किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत दे रहा है मुंहतोड़ जवाब

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक लगातार हो रही संघर्ष विराम उल्लंघन की इन घटनाओं के पीछे पाकिस्तान की सोची-समझी चाल है.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंक की आंच भड़काए रखने को बेताब पाकिस्तान साल 2018 के शुरुआती एक महीने में ही 192 बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है. जम्मू-कश्मीर में लगी नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीते तीन साल में पाकिस्तान 1400 से ज़्यादा बार सीजफायर (संघर्ष विराम) समझौते का उल्लंघन कर चुका है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान ने साल 2017 में 860 बार संघर्ष विराम तोड़ा जो बीते तीन सालों में सर्वाधिक था.

साल 2018 में केवल जनवरी माह में ही पाकिस्तान ने 192 बार इस समझौते की धज्जियां उड़ाईं. महत्वपूर्ण है कि हाल ही में बिम्भर गली इलाके में भारतीय चौकी को निशाना बनाते हुए की गई पाकिस्तान की गोलीबारी युवा अधिकारी कैप्टन कपिल कुंडू समेत चार सैनिक शहीद हो गए थे. इस घटना में पाकिस्तान ने मोर्टार और एन्टी टैंक गाइडेड मिसाइल का इस्तेमाल किया.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक लगातार हो रही संघर्ष विराम उल्लंघन की इन घटनाओं के पीछे पाकिस्तान की सोची-समझी चाल है. लेकिन पकिस्तान की इस नापाक चाल का सरहद से लेकर देश के भीतरी हिस्सों तक सेना और सुरक्षा बल माकूल जवाब दे रहे हैं.

लोकसभा में पेश रक्षा मंत्रालय के ताजा आंकड़े बताते हैं कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन में ही सेना और बीएसएफ को अपने 50 बहादुरों की आहूति देनी पड़ी. लोकसभा में एक सवाल के जवाब में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सीमाओं को सुरक्षित बनाने के इस मिशन में सेना और बीएसएफ ने सरहद पर 186 जांबाजों को खोया है. सरहद पर पाकिस्तान की फायरिंग में सर्वाधिक नुकसान सेना को हुआ जिसने अपने 34 वीरों को खोया. वहीं बीएसएफ ने 16 बहादुरों का नुकसान उठाया.

हालांकि प्राणों की आहूति देकर सेना और सुरक्षा बल के जांबाजों ने बड़े पैमाने पर आतंकियों का सफाया किया है. जम्मू-कश्मीर में सरहदों की हिफाज़त और आतंकियों के सफाए की खातिर तेज रफ्तार ऑपरेशन चला रही भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने बीते तीन सालों (2015 से 29 जनवरी 2018) में 479 आतंकियों को मार गिराया है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और सीमा पर ही आतंकियों ने 270 से ज़्यादा घटनाओं को अंजाम दिया. जबकि इस दौरान 81 से ज़्यादा घुसपैठ की कोशिशों को अंजाम दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget