एक्सप्लोरर

नापाक हरकतों में पाकिस्तान का सानी नहीं, कश्मीर में सीजफायर उल्लंघन करके तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड

जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक सीजफायर उल्लंघन की कुल 3186 घटनाएं हुई.इस साल सात सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में सेना के आठ जवान मारे गए और दो अन्य घायल हो गए.

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सीमापार से रिकॉर्ड संख्या में सीज फायर का उल्लंघन किया है. केंद्र सरकार ने बताया कि पिछले करीब नौ महीनों में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक सीज फायर उल्लंघन की कुल 3,186 घटनाएं हुई, जो पिछले 17 सालों में सबसे ज्यादा हैं.

सात सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में सेना के आठ जवान मारे गए

रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि इसके अलावा एक जनवरी से 31 अगस्त के बीच जम्मू क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय सीमा के पास सीमापार से गोलीबारी की 242 घटनाएं हुई. मंत्री ने कहा कि एक जनवरी से सात सितंबर के बीच जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक सीजफायर उल्लंघन की कुल 3186 घटनाएं हुई. उन्होंने कहा कि इस साल सात सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में सेना के आठ जवान मारे गए और दो अन्य घायल हो गए.

पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ उठाए गए सीजफायर उल्लंघन के मामले

श्रीपद नाइक ने कहा, "सीजफायर उल्लंघन के लिए उचित जवाबी कार्रवाई, भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा की गई है." उन्होंने कहा कि सीजफायर उल्लंघन के सभी मामले हॉटलाइन, फ्लैग मीटिंग और दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच वार्ता के माध्यम से पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ उठाए गए हैं.

इस क्षेत्र में कोरोनो वायरस महामारी के बावजूद, पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बिना कारण  सीजफायर उल्लंघन कर रहा है और कश्मीर में आतंकवादियों को घुसाने के प्रयास कर रहा है. सेना के अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को कश्मीर में घुसपैठ करने में मदद करने के लिए पाकिस्तानी सेना सुरक्षा कवच के रूप में सीमा पर गोलाबारी करती है.

प्रवासी मज़दूरों की मौत पर राहुल का मोदी सरकार पर तंज, कहा- तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई?

कंगना रनौत का जया बच्चन पर पलटवार, बोलीं- अभिषेक फांसी लगा लेते तब भी आप ऐसा कहतीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget