एक्सप्लोरर

एनकाउंटर में मौत से पहले बोला दुजाना, कश्मीर में बिगड़े हालात के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार

मारे जाने से पहले सेना के मेजर से मोबाइल पर दुजाना की बात हुई है. जिसमें दुजाना ने माना है कि कश्मीर में बिगड़े हालात के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है.

जम्मू-कश्मीर: जब जम्मू कश्मीर में लश्कर का कमांडर अबु दुजाना मारा गया तब जम्मू कश्मीर ने पाकिस्तान से कहा कि वो दुजाना का शव ले जाए, क्योंकि वो पाकिस्तान का रहने वाला था. लेकिन अब उसी दुजाना की जो आखिरी बातचीत सामने आई है उससे पाकिस्तान की पोल खुल गई है.

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सेना के काफिले पर हमला, सेना के एक मेजर और एक जवान शहीद

अबु दुजाना ने सेना के मेजर से की थी बात

अबु दुजाना और सेना के मेजर की बात का ऑडियो टेप सामने आया है. मारे जाने से पहले सेना के मेजर से मोबाइल पर दुजाना की बात हुई थी. जिसमें दुजाना ने माना है कि कश्मीर में बिगड़े हालात के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है. इस टेप में मेजर दुजाना से बार बार कह रहे हैं कि वह सरेंडर कर दे.

टेप में क्या बातचीत हो रही है?

अबु दुजाना- क्या हाल हैं? मेजर- हमारे हाल तो छोड़ तू सरेंडर क्यों नहीं कर रहा है? तेरे को पता है ना अब क्या है, सब खराब है. ये गेम है सब दुजाना- मैं क्या करुं, जो गेम (पाकिस्तान) खेल रहे हैं, मुझे अपना रास्ता लेना है. मेजर- तू अपनी सोच यार तेरे मां बाप हैं बाहर यार. दुजाना- मां-बाप तो उसी दिन मर गए जिस दिन मैं उनको छोड़कर आया था. मेजर- अरे यार उनके लिए तू थोड़ी ना मरा है. तू बाहर आ मैं करवाऊंगा. हमारे मन में कोई बहुत दुश्मनी नहीं है. तू कर सरेंडर दुजाना- जो मेरी किस्मत में लिखा होगा अल्लाह वही करेगा, ठीक है. मेजर- देख अल्लाह तो साथ देगा ही देगा, वो थोड़ी ना बुरा चाहता है किसी का भी.

सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक साझा ऑपरेशन में लश्कर के कमांडर अबु दुजाना को उसी के बिल में घुसकर मौत के घाट उतार दिया था. अबु दुजाना A++ कैटेगरी यानी बेहद खतरनाक और मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की श्रेणी में था.

17 साल की उम्र में लश्कर में शामिल हो गया था दुजाना

करीब 7 सालों से कश्मीर में सक्रिय अबु दुजाना पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के गिलगिट का रहने वाला था. 27 साल का दुजाना 17 साल की उम्र में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया था. साल 2013 में लशकर कमांडर अबू कासिम के मारे जाने के बाद दुजाना ने कश्मीर में लश्कर की कमान संभाली थी. दुजाना ज्यादा खतरनाक इसलिए हो गया था, क्योंकि वो दूसरे आतंकी संगठनों के साथ मिलकर कश्मीर में आतंक का नेटवर्क बना रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget