एक्सप्लोरर

PAK के दिमाग से नहीं निकल रहा कश्मीर का राग, अब UNGA में शहबाज शरीफ को आया याद!

Pakistan PM Shehbaz Sharif speech UNGA: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के लोग शांति की मांग कर रहे हैं. भारत ने पाकिस्तानी पीएम के भाषण पर राइट टू रिप्लाई के तहत जवाब दिया है.

Pakistan PM Shehbaz Sharif UNGA Speech: पाकिस्तान ने UNGA में फिर एक बार कश्मीर का राग अलापा है. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के लोग शांति की मांग कर रहे हैं. भारत ने पाकिस्तानी पीएम के भाषण पर राइट टू रिप्लाई के तहत जवाब दिया है. भारत ने कहा है कि पाकिस्तान अतीत में जी रहा है.

पाकिस्तानी पीएम न्यूयॉर्क में 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 79वें की बैठक को संबोधित कर रहे थे. फिलिस्तीन और इजरायल के आपसी जंग पर बोलते-बोलते शहबाज शरीफ ने कश्मीर राग आलापना शुरू कर दिया. पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि कश्मीर के लोगों ने अपनी स्वतंत्रता और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए संघर्ष किया है. 

'भारत ने अपने वादों से मोड़ा मुंह'

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा, "शांति की ओर बढ़ने के बजाय, भारत ने जम्मू-कश्मीर पर सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने के अपने वादों से मुंह मोड़ लिया है. ये प्रस्ताव कश्मीर के लोगों के लिए एक जनमत संग्रह का आदेश देते हैं ताकि वे आत्मनिर्णय के अपने मौलिक अधिकार का इस्तेमाल कर सकें."

यूएनजीए में शहबाज शरीफ कहते हैं, "5 अगस्त, 2019 से, भारत ने एकतरफा अवैध कदम उठाए (अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के संदर्भ में), जिसे उसके नेता कश्मीर के लिए 'अंतिम समाधान' कहते हैं. 900,000 भारतीय सैनिक लंबे समय तक कर्फ्यू, न्यायेतर हत्याएं और युवा कश्मीरियों के अपहरण सहित कठोर उपायों के जरिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को आतंकित करते हैं."

भारत कश्मीर में नाकामयाब होगा: पाकिस्तानी पीएम

शहबाज शरीफ इतने में ही नहीं रूके, उन्होंने भारत सरकार पर कई और आरोप लगाए. उन्होंने कहा, "भारत कश्मीरी भूमि और संपत्तियों को जब्त कर रहा है और मुस्लिम बहुमत को अल्पसंख्यक में बदलने के लिए अपने नापाक डिजाइन में बाहरी लोगों को कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में बसा रहा है, यह रणनीति सभी कब्जे वाली शक्तियों की ओर से नियोजित की जाती है. वह (भारत) हमेशा विफल रहे हैं और खुदा के करम से कश्मीर में भी विफल होंगे."

अमन के लिए पाकिस्तानी पीएम ने सुझाया ये कैसा रास्ता

पाकिस्तानी पीएम ने भारत और पाकिस्तान की सरहदी और कुटनीतिक रिश्ते सामान्य बनाने के लिए कहा कि भारत के अपने फैसलों को वापस लेना चाहिए. उन्होंने कहा, "स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए, भारत को 5 अगस्त, 2019 में उठाए गए एकतरफा और अवैध उपायों को वापस लेना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा [परिषद] प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के अनुसार जम्मू और कश्मीर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत में प्रवेश करना चाहिए. याद रखें, अवैध कब्जे फिलिस्तीन के क्षेत्रों और कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर की प्राचीन घाटियों में हर दिन एक नया नरक पैदा करते हैं."

देखें, पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने यूएनजीए में क्या कुछ कहा:

ये भी पढ़ें:

जम्मू से सीधे लेह को जोड़ता है यह सुंदर ब्रिज? जानें, क्या है वायरल VIDEO की हकीकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget