एक्सप्लोरर

इमरान ने स्वीकारी बालाकोट एयर स्ट्राइक की बात, कहा- पता था भारत कार्रवाई करेगा, हम बमबारी करते तो विवाद बढ़ जाता

कश्मीर को लेकर इमरान खान ने कहा कि मुझसे ज्यादा भारत को पाकिस्तान में कोई नहीं जानता. पहले भारत में जाता था तो लोग कहते थे कि यह एक बड़ा देश है, जहां सबके लिए जगह है. आज भारत से वही दोस्त फोन करके कहते हैं कि जिन्ना सही थे.

न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर बालाकोट एयर स्ट्राइक की बात स्वीकार की है. न्यूयॉर्क में इमरान ने एशिया सोसाइटी के कार्यक्रम में कहा कि उन्हें पता था कि भारत कार्रवाई करने वाला है. हम अपने राडार से देख पा रहे थे. इमरान ने कहा कि हम भी भारत पर बमबारी कर सकते थे, लेकिन फिर विवाद बढ़ जाता.

इमरान खान ने कहा, ‘’मुझे सुबह तीन बजे सेना प्रमुख और एयर चीफ ने फोन कर बताया कि भारत ने एयर स्ट्राइक की है.हमने भी उनके कई स्थान लॉक किए थे. मैंने कहा सुबह देखना चाहिए कि कितना नुकसान हुआ है, क्योंकि उस वक्त रात का अंधेरा था.’’ इमरान ने कहा, ‘’सुबह हमने देखा कि कोई नुकसान नहीं हुआ है.’’

काईवाई करते तो विवाद बढ़ जाता- इमरान

इमरान खान ने आगे कहा, ‘’हम यदि काईवाई करते तो इंडिया में बमबारी करते, फिर वो करते, फिर हम करते और इसी तरह विवाद के बड़ा होने का खतरा होता. जिस तरह के हथियार हमारे पास हैं उनमें ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘’एशिया सोसाइटी में हो रहा भाषण मेरे लिए नेट प्रैक्टिस जैसा है. मैंने 23 साल के अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी ऐसा उत्साह यूएन स्पीच के लिए नहीं देखा. मुझे वैसा ही लग रहा है जैसा वर्ल्ड कप फाइनल के पहले लग रहा था.’’

कश्मीर में किसानों से सेब खरीद रही है सरकार, सीधे बैंक खातों में हो रहा है भुगतान

कश्मीर से पाबंदियां हटने के बाद होगा खून खराबा- इमरान

कश्मीर को लेकर इमरान खान ने कहा, ‘’जम्मू-कश्मीर में जब पाबंदियां हटेंगी तो डर है कि वहां बहुत खून खराबा होगा. भारत में 18 करोड़ मुसलिम हैं. मुझे डर है यदि हालात खराब होते हैं तो वो भी प्रभावित होंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’पाकिस्तान में भी बहुत से कट्टरपंथी है और हमें चिंता है कि अगर भारत में ऐसा हुआ तो इसका असर हम पर भी होगा.’’

इमरान खान ने आगे कहा, ‘’मुझसे ज्यादा भारत को पाकिस्तान में कोई नहीं जानता. पहले भारत में जाता था तो लोग कहते थे कि यह एक बड़ा देश है, जहां सबके लिए जगह है. आज भारत से वही दोस्त फोन करके कहते हैं कि जिन्ना सही थे.’’

भारत ने की थी बालाकोट में एयरस्ट्राइक

बता दें कि भारतीय वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमले के ठीक 12 दिनों बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था. पुलवामा हमले में करीब 40 जवान शहीद हो गए थे. पुलवामा हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. बालाकोट एयर स्ट्राइक में भारतीय वायुसेना ने स्पाइस 2000 बमों का इस्तेमाल किया था और जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया था.

यह भी पढ़ें-

UNGA में आज पीएम मोदी का भाषण, आतंकवाद और पाकिस्तान पर फिर होगा तगड़ा प्रहार

सार्क देशों की बैठक में नहीं मिले भारत-पाक विदेश मंत्री, पाकिस्तान ने जयशंकर के भाषण से मुंह चुराया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: फॉर्मूला तय, बीजेपी 144 और शिवसेना 126 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

बैंक में जमा अपना पैसा निकालने पर पाबंदी क्यों ? देश के सात राज्यों से ये रिपोर्ट देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget