एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को ओवैसी ने लगाई लताड़ तो चिढ़े पूर्व पाक उच्चायुक्त, बोले- 10 साल से तो हिंदुत्व को...

अब्दुल बासित ने कहा कि भारत पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान के होने की बात करता है, लेकिन सबूत नहीं देता और भारत के इस नैरेटिव का शिकार ओवैसी भी हो गए हैं.

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई तो पाक के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित को बड़ी तकलीफ हुई है. उनका कहना है कि वह ओवैसी के बयान से काफी हैरत में हैं, जो अभी तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर हिंदुओं और मुसलमानों को लड़ाने के आरोप लगाते थे, अब अचानक से उन्होंने अपनी सियायसत का रुख बदल दिया.

अब्दुल बासित का कहना है कि ओवैसी प्रेशर में हैं इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं. उनका यह भी आरोप है कि पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ, उसमें भारत की डीप स्टेट शामिल है क्योंकि वह वक्फ संशोधन कानून को लेकर देश में मचे बवाल से ध्यान भटकाना चाहते थे.

ओवैसी ने महाराष्ट्र के परभणी में वक्फ संशोधन कानून पर पब्लिक मीटिंग के दौरान पहलगाम हमले का भी जिक्र किया और पाकिस्तान को खूब लताड़ लगाई. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का वक्त भारत से आधा घंटा पीछे है और खुद वह भारत से आधी सदी पीछे है, उसका मिलिट्री बजट भारत के बराबर भी नहीं है. ओवैसी के इस बयान पर अब्दुल बासित भड़क गए और बोले, 'मुझे बड़ी हैरत हुई उनकी ये बात सुनकर कि वह कई सालों से, जब से बीजेपी की हुकूमत आई है तो ओवैसी यही बात कहते हैं कि बीजेपी की हुकूमत हिंदुओं और मुसलमानों को लड़वाना चाहती है इसलिए मुखतलिफ किस्म की चीजें सामने आ जाती हैं. कभी तीन तलाक, कभी यूनिफॉर्म सिविल कोड, कभी वक्फ संशोधन कानून आ जाता है.'

अब्दुल बासित ने कहा कि ओवैसी के सारे बयान यही थे कि बीजेपी हिंदुओं और मुसलमानों को आपस में लड़ा रही है. पहलगाम के वाकिए के बाद उन्होंने फौरन से बात दूसरी तरफ शिफ्ट कर दी. ये मेरी समझ से तो परे है.  उन्होंने कहा, 'एक तरफ तो ओवैसी बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और कह रहे हैं कि हिंदुत्व की पूरी फिलोसफी मुसलमान और हिंदुओं को डिवाइड करना चाहती है. बीजेपी और आरएसएस का भी यही ऑब्जेक्टिव है. आनन-फानन एक ही दिन में ओवैसी ने पूरी सियासत का रुख ही बदल दिया है.'

अब्दुल बासित ने पहलगाम हमले में भारत की डीप स्टेट के शामिल होने के भी आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि अगर भारत के पास वाकई सबूत हैं तो वो दुनिया के सामने शेयर करे और पाकिस्तान को एक्सपोज करे. ये क्या कि सो कॉल्ड सबूत अपने पास रखे हुए हैं और उस पर ही नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका शिकार असदुद्दीन ओवैसी भी हो गए हैं.

अब्दुल बासित ने कहा, 'मैं क्या कहूं ओवैसी साहब को. बहुत जल्दी ही वह प्रेशर में आ गए. कम से कम कुछ ऑब्जेक्टिवली बात करते तो मजा आता, लेकिन लगता है कि वह भी काफी प्रेशर में हैं और इस वक्त तमाम मुसलमान ही प्रेशर में हैं. वक्फ संशोधन कानून जो आया है उस पर विरोध करना चाह रहे थे. असल में तो भारत की डीप स्टेट का काम क्या है कि मुसलमानों को डिफेंसिव पर ले आए हैं. अब हमें विरोध कहीं नजर नहीं आते हैं.'

उन्होंने आगे कहा कि विश यू ऑल द बेस्ट असदुद्दीन ओवैसी साहब. कम से कम आपसे ये उम्मीद नहीं थी कि पिछले 10 सालों से जो सियासत आप कर रहे हैं, उसमें इस तरह तब्दीली आ जाएगी. आई एम वेरी सरपर्राइज्ड.

 

यह भी पढ़ें:-
वक्फ संशोधन कानून पर नई याचिकाएं सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- अपनी बात रखने के लिए मेहनत करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget