एक्सप्लोरर

इधर पीएम मोदी ने दिया अल्टीमेटम, उधर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, बोला- 'हमें खतरा हुआ तो...'

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद आतंकी देश पाकिस्तान शांति का राग अलापने लगा है. उसने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है.

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं. वे मंगलवार को गांधी नगर पहुंचे. पीएम इससे पहले वडोदरा, भुज और दाहोद भी पहुंचे थे. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने गृह राज्य का दौरा किया है. प्रधानमंत्री ने यहां से पाकिस्तान को अल्टीमेटम दे दिया. पीएम मोदी के बयान के बाद पाकिस्तान को मिर्ची लग गई. वह शांति का राग अलापने लगा. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी के बयान से क्षेत्रीय शांति को खतरा है.

पाकिस्तान ने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर अपना बयान जारी किया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ''पाकिस्तान ने भारत के प्रधानमंत्री के गुजरात से दिए गए बयान को नोट किया है. उनके बयान से क्षेत्रीय शांति को खतरा है. हम शांति चाहते हैं, लेकिन अगर हमें खतरा हुआ तो उसका जवाब देंगे.''

पाकिस्तान ने खुद को बताया शांति का समर्थक

पाकिस्तान ने अपने बयान में खुद को शांति का समर्थक बताया है. पाक विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह यूएन मिशन में सबसे आगे रहा है और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में उसने अहम भूमिका निभाई है.

पीएम मोदी ने पाक को दिया सख्त मैसेज

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात से पाकिस्तान सख्त मैसेज दिया है. वे मंगलवार को गांधी नगर पहुंचे. पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, ''6 मई की रात जो लोग मारे गए, पाकिस्तान में उन जनाजों को स्टेट ऑनर दिया गया. उनके ताबूतों पर पाकिस्तान के झंडे लगाए गए, वहां की सेना ने उनको सैल्यूट किया.'' 

पीएम ने कहा, ''ये सिद्ध करता है कि आतंकवादी गतिविधि प्रॉक्सी वॉर नहीं है, ये आपकी (पाकिस्तान) सोची-समझी युद्ध की रणनीति है, आप वॉर ही कर रहे हैं, तो उसका जवाब भी वैसे ही मिलेगा.''

बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. इसमें उसने कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget