एक्सप्लोरर

लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है पाकिस्तान, भारत ने जताया कड़ा रुख

भारत ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी), अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास बिना उकसावे के पाकिस्तानी बलों ने संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान से कड़ा विरोध जताया है.

नई दिल्ली: भारत ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी), अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास बिना उकसावे के पाकिस्तानी बलों ने संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान से कड़ा विरोध जताया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस साल जून तक पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के की गई संघर्ष विराम उल्लंघन की 2,432 घटनाओं में 14 भारतीयों की मौत हो गई और 88 लोग घायल हुए हैं.

उन्होंने बताया कि बिना उकसावे के किया जा रहा यह संघर्ष विराम उल्लंघन दोनों देशों के बीच हुए 2003 संघर्ष विराम समझौते के विरूद्ध है. सूत्रों ने बताया कि भारत ने सीमा पार से घुसपैठ में आतंकवादियों की पाकिस्तानी बलों के मदद को लेकर भी पाकिस्तान के समक्ष ‘‘गंभीर चिंताएं’’ व्यक्त की है.

सूत्र ने कहा, ‘‘हमने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी बलों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है.’’ सूत्रों ने बताया कि महानिदेशक सैन्य संचालन सहित अन्य के जरिए इन चिंताओं को साझा करने के बावजूद पाकिस्तानी बलों ने इन गतिविधियों को बंद नहीं किया है.

पाकिस्तान ने एलओसी पर किया था संघर्ष विराम का उल्लंघन

आपको बता दें, इससे पहले भी एलओसी के पास पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया गया जिसमें भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक के दो सैनिकों को ढेर कर दिया है. इसके साथ ही पाकिस्तान के कई बंकर भी तबाह कर दिए हैं. पाकिस्तान ने गुरुवार को किरनी और शाहपुरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था. इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की.

पाकिस्तान सेना के कसाबा, किरनी और शाहपुरा सेक्टरों में सीजफायर को तोड़ते हुए गोलीबारी की. इसके जबाव में भारतीय सेना ने राख चिकरी इलाके में पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर जवाबी कार्रवाई की. सेना के सूत्रों के मुताबिक, इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी आर्मी के 10 बलूच के दो जवान मारे गए.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एएसआई के बेटे की गोली मारकर हत्या, कार में सवार थे बदमाश

महाराष्ट्र सरकार के पास नहीं है वेतन देने के पैसे, विपक्ष ने कहा- अनुभवहीन सीएम उद्धव ठाकरे हैं जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
राहुल गांधी की याचिका में कमियों को किया गया दूर, 13 हुई नेताओं की संख्या, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका में कमियों को किया गया दूर, 13 हुई नेताओं की संख्या, ओवैसी भी पहुंचे SC
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget